एसएसबी राजस्थान की बम डिटेक्शन एण्ड डिस्पोजल टीम ने जीती राष्ट्रीय स्तर की कांस्य ट्रॉफी

आई.ई.डी प्रतियोगिता अग्निशमन-6 आयोजित 

एसएसबी राजस्थान की बम डिटेक्शन एण्ड डिस्पोजल टीम ने जीती राष्ट्रीय स्तर की कांस्य ट्रॉफी

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस इन्टैलिजेन्स,  एस सेंगाथिर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्यों की पुलिस और केंद्रीय पुलिस बल की काउंटर आई.ई.डी क्षमता को परखा जाता है।

जयपुर। राजस्थान पुलिस की राज्य विशेष शाखा की बम्ब डिटेक्शन एण्ड डिस्पोजल टीम ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड मानेसर, हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की काउंटर आई.ई.डी प्रतियोगिता अग्निशमन-6 में नरेन्द्र सिंह देवडा उप अधीक्षक पुलिस के नेतृत्व में 17 पुलिस अधिकारियों की काउंटर-आई.ई.डी टीम मय स्नाईफर डॉग बेबी ने भाग लिया व बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देशभर में द्वितीय रनर अप कांस्य ट्रॉफी जीती। 

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस इन्टैलिजेन्स,  एस सेंगाथिर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्यों की पुलिस और केंद्रीय पुलिस बल की काउंटर आई.ई.डी क्षमता को परखा जाता है। एनएसजी मानेसर में हर वर्ष होने वाली इस प्रतियोगिता में इस वर्ष देश भर से विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रीय सुरक्षा बलों की काउंटर-आई.ई.डी टीमों ने भाग लिया। एक्सरसाईज का उद्देष्य देष में आतंकवादियों द्वारा आईईडी के माध्यम से सुरक्षा बलों एवं जनमानस में भय कारित करने के उद्देष्य से बढती घटनाओं से निपटने हेतु राज्यों एवं केन्द्रीय सुरक्षा बलों को काउंटर आईईडी के ज्ञान को साझा करना, आपसी समन्वय स्थापित करना एवं कांउटर आईईडी की उच्च दक्षता एवं प्रषिक्षण हासिल करना है। 

एस सेंगाथिर बताया कि 21 से 26 नवम्बर 2022 तक चली इस प्रतियोगिता में एनएसजी द्वारा बम्ब डिटेक्शन टीम की योग्यता को परख करने के लिए ग्रामीण व शहरी की अलग अलग परिस्थितियों में आईईडी थ्रेट मिलने पर किये जाने वाली कार्यवाही के बारे में एक्सरसाईज करवाई गई। प्रतियोगिता में राज्य के बम्ब डिस्पोजल उपकरणों, प्रतिभागियों के तकनीकी ज्ञान, टीम द्वारा डिटेक्षन एवं डिस्पोजल के लिए कार्य योजना एवं स्नाईफर डॉग द्वारा एक्सप्लोसिव की पहचान के आधार पर मूल्यांकन कर विजेता टीमों को महानिदेशक, एनएसजी, मानेसर एम ए गणपति द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने उपअधीक्षक एवं नोडल अधिकारी नरेन्द्र सिंह देवडा को रनरअप ट्रापी प्रदान की। 

टीम में उप अधीक्षक पुलिस श्री नरेन्द्रसिंह देवडा, उप निरीक्षक  शरीफ मोहम्मद, सहायक उप निरीक्षक रमेष मीणा, मोहम्मद जाकीर, श्री घनष्याम सिंह, हैड कानि.  गजन पूनियां, अमित कुमार, कृष्ण कुमार, राम सिंह, अम्बालाल,  विवेक पहाडिया, घेवर राम, कानिस्टेबल श्री पुष्पेन्द्र कुमार, अजीत सिंह, राजाराम मेघवाल,  महेन्द्र कुमार सैनी, हैड कानिस्टेबल मय श्वान बेबी सुरेन्द्र कुमार एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी फोलोवर स्टाफ के रूप में शामिल थे।

Read More पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 24 घंटे में डकैती की वारदात का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण