डिप्टी सीएम से मुलाकात के बाद खत्म हुई बस ऑपरेटर्स की हड़ताल, बस संचालन फिर से शुरू

बस ऑपरेटर्स की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा

डिप्टी सीएम से मुलाकात के बाद खत्म हुई बस ऑपरेटर्स की हड़ताल, बस संचालन फिर से शुरू

पिछले 6 दिन से जारी कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर्स की हड़ताल समाप्त हो गई है।

जयपुर। पिछले 6 दिन से जारी कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर्स की हड़ताल समाप्त हो गई है। बस ऑपरेटर्स ने डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात की, जहां बैरवा ने आश्वासन दिया कि बस ऑपरेटर्स की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक कमेटी बनाई जाएगी, जो सभी पक्षों की सहमति से निर्णय लेगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि जब तक हीरापुरा बस टर्मिनल पर पर्याप्त सुविधाएं नहीं विकसित की जातीं, तब तक वहां से बस संचालन के लिए किसी को बाध्य नहीं किया जाएगा।

इस आश्वासन के बाद बस ऑपरेटर्स ने तुरंत प्रभाव से हड़ताल समाप्त करने और बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया। यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से बिना बुनियादी सुविधाओं के हीरापुरा से संचालन का दबाव गलत था, इसी कारण हड़ताल की जा रही थी।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 208 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत बंद हुआ। ऑटो, धातु...
निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन
निर्माण कार्य बिलों की जांच में मनमाने आक्षेप पर रोक : कोषाधिकारियों को निर्देश, चेकलिस्ट के अनुसार ही करें परीक्षण
बाराबंकी में भड़के सीएम योगी, बोलें-कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं...
आखिर क्यों जेफरी एपस्टीन की सहयोगी मैक्सवेल ने संसद की समिति के सवालों का जवाब देने से किया इनकार? जानें पूरा मामला
अशोकनगर में लापता हुए दो जापानी पहुंचे जापान, रेस्टोरेंट के बाहर से अचानक हुए गायब
पूजा के घी के नाम पर मिलावट का खेल बेनकाब : 3127 किलो घी जैसी खुशबू वाला वनस्पति जब्त, फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई