शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान, मिलावट के संदेह में 1228 लीटर खाद्य तेल किया सीज
सरसों का तेल सनराइज ब्रांड तिल का तेल हरिओम ब्रांड तिल का तेल नटराज ब्रांड का नमूना संदेह के आधार पर लिया गया।
नटराज ब्रांड के शेष स्टॉक कुल 1228 लीटर को प्राथमिक जांच में संदेहास्पद पाते जाने पर सीज किया गया।
जयपुर। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल जयपुर प्रथम द्वारा मिलावटी तेल पकड़ा गया है। अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में कृष्णा मार्केटिंग दुकान नंबर एच 4 सूरजपोल अनाज मंडी जयपुर से सरसों का तेल सनराइज ब्रांड तिल का तेल हरिओम ब्रांड तिल का तेल नटराज ब्रांड का नमूना संदेह के आधार पर लिया गया।
तिल का तेल नटराज ब्रांड के शेष स्टॉक कुल 1228 लीटर को प्राथमिक जांच में संदेहास्पद पाते जाने पर सीज किया गया। खाद्य सुरक्षा दल द्वारा कसेरा ब्रदर्स सूरजपोल अनाज मंडी के यहां से सरसों का तेल एवं सोयाबीन तेल का एक-एक नमूना लिया गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Mar 2026 18:27:37
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...

Comment List