केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
धारा 115(2) और 126(2) के तहत मामला दर्ज किया
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट का मामला। पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को बंदी कमलेश उर्फ गोलू ने सोनू उर्फ बंटी उर्फ राजू के साथ मारपीट। मामले में 13 अक्टूबर को लालकोठी थाने में बीएनएस की धारा 115(2) और 126(2) के तहत एफआईआर दर्ज की।
जयपुर। केंद्रीय कारागृह जयपुर में बंदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 8 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे की बताई गई है। मामले में 13 अक्टूबर को लालकोठी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, बंदी सोनू उर्फ बंटी उर्फ राजू (निवासी बारामील, धोखी ढाणी, वाटिका, मोहनपुरा, जयपुर) के साथ विचाराधीन बंदी कमलेश उर्फ गोलू पुत्र मुन्नालाल (निवासी रजबन, अरब साहब का बाग, थाना कोतवाली, जिला टोंक) ने लड़ाई-झगड़ा करते हुए मारपीट की। इस संबंध में लालकोठी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) और 126(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Oct 2026 14:06:46
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के जिलों में...

Comment List