होटल हाइवे किंग पर सीजीएसटी विभाग की छापेमारी : एक करोड़ से ज्यादा की जीएसटी वसूली, जांच टीम ने दस्तावेज किए जब्त

15 लाख रुपए की जीएसटी चोरी उजागर की 

होटल हाइवे किंग पर सीजीएसटी विभाग की छापेमारी : एक करोड़ से ज्यादा की जीएसटी वसूली, जांच टीम ने दस्तावेज किए जब्त

सीजीएसटी विभाग ने होटल हाइवे किंग समूह पर जीएसटी चोरी के संदेह में कार्रवाई की, जयपुर-अजमेर रोड, बगरू, किशनगढ़ और शाहपुरा की शाखाओं में दस्तावेज जब्त किए। जांच में पता चला कि नकद और बिना बिल बुकिंग के जरिए 1.15 करोड़ रुपए की कर चोरी हुई थी। संचालक ने कर स्वीकार कर मौके पर जमा किया।

जयपुर । केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग ने होटल हाइवे किंग समूह पर जीएसटी चोरी के संदेह में बुधवार सुबह कार्रवाई शुरू की जो कि गुरुवार समाप्त हो गई। विभाग ने होटल समूह के जयपुर-अजमेर रोड़, बगरू, किशनगढ़ और शाहपुरा में एक साथ कार्रवाई की थी।

विभागीय सूत्रों ने बताया होटल समूह की विभिन्न शाखाओं में वस्तु एवं सेवा कर जमा करने और रिटर्न दाखिल की शिकायतें मिली थीं। टीमों ने बिक्री रजिस्टर, बिलिंग रिकॉर्ड, सर्वर डेटा और नकद लेन-देन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच अधिकारियों को संदेह था कि होटल समूह ने नकद भुगतान और बिना बिल की बुकिंग के माध्यम से कर चोरी का तंत्र तैयार किया हुआ है। ऐसे में विभाग के अधिकारियों ने एसेसमेंट कर एक करोड़ 15 लाख रुपए की जीएसटी चोरी उजागर की है, जिसे होटल संचालक ने स्वीकार कर लिया है और मौके पर ही जीएसटी को जमा करा दिया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में खनन राजस्व में उछाल : माइंस विभाग ने 13% वृद्धि के साथ 10,394 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व जुटाया, नया रिकॉर्ड कायम राजस्थान में खनन राजस्व में उछाल : माइंस विभाग ने 13% वृद्धि के साथ 10,394 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व जुटाया, नया रिकॉर्ड कायम
भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में खान एवं पेट्रोलियम विभाग ने 2025-26 में 13% वृद्धि के साथ 10,394 करोड़ रुपए का...
वायदा बाजार में नरमी का असर : सोने और चांदी की कीमतों में आया झुकाव, जानें क्या है भाव 
यूक्रेनी पीएम स्विरिडेनको ने की कनाडाई मंत्री से मुलाकात: ऊर्जा बहाली के लिए लगाई मदद की गुहार, 16 घंटे से भी अधिक हो रही बिजली कटौती
राहुल गांधी ने हिमंता सरमा पर लगाए गंभीर आरोप : असम में बनाया डर और नफरत का माहौल, बताया- देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री
राज्य की परियोजनाओं में डिजिटल मैपिंग को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा बैठक 
कृषि भूमि पर अवैध निर्माण पर सख्ती, रूपान्तरण से पहले नियमों की पालना जरूरी 
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल का लोकसभा में जवाब: बिजली के स्मार्ट मीटर वैकल्पिक हैं अनिवार्य नहीं, बिजली की चोरी रोकने की दिशा में ठोस कदम