भजनलाल शर्मा ने मतदान केन्द्र पर डाला वोट, पोलिंग कांउटर पर कार्यकर्ताओं से की चर्चा

अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की

भजनलाल शर्मा ने मतदान केन्द्र पर डाला वोट, पोलिंग कांउटर पर कार्यकर्ताओं से की चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आप मतदान करने जाएं तो "विकसित भारत" के संकल्प को मजबूत करने के विचार को अवश्य ध्यान में रखें।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सपत्नीक नवोदय महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सिद्धार्थ नगर ,गेटोर रोड, जगतपुरा में मतदान केन्द्र पर मतदान किया और सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सक्षम सरकार चुन सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी के पोलिंग कांउटर पर रुक कर कार्यकर्ताओं से वोटिंग की चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आप मतदान करने जाएं तो "विकसित भारत" के संकल्प को मजबूत करने के विचार को अवश्य ध्यान में रखें। आओं ज्यादा से ज्यादा मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें। पहले मतदान, फिर जलपान! अब मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे जयपुर से जोधपुर के लिए रवाना होंगे। वहां पर दोपहर 12:15 से 3:15 स्थानीय  कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4:05 बजे भोपालगढ़ के लिए रवाना होंगे। शाम 4:45 बजे जनसभा लोकसभा पाली भोपाल में चुनाव प्रचार करेंगे।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह