मुख्य सचिव ने बजट घोषणाओं व विकसित राजस्थान @2047 की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने विभागों की प्रगति समीक्षा की

मुख्य सचिव ने बजट घोषणाओं व विकसित राजस्थान @2047 की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में ऊर्जा, वन एवं पर्यावरण, खनिज-पेट्रोलियम और आयोजना विभाग की योजनाओं व बजट घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने विकसित राजस्थान @2047 के लक्ष्यों को समयबद्ध कार्य निष्पादन से पूरा करने पर बल दिया। बैठक में औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन, हरित अरावली कार्यक्रम, निःशुल्क बिजली योजना और खनन से जुड़ी प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को  सचिवालय में ऊर्जा, वन एवं पर्यावरण, खनिज एवं पेट्रोलियम तथा आयोजना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की।

 उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान @ 2047 राज्य के दीर्घकालिक विकास का रोडमैप है, जिसके लक्ष्यों को समयबद्ध कार्य निष्पादन से ही हासिल किया जा सकता है। इसके लिए विभागवार वर्षानुसार समीक्षा अनिवार्य है। बैठक में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार ने औद्योगिक अपशिष्ट निस्तारण, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन सहित हरित अरावली विकास कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत 30 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया है, साथ ही फ्रांस और जापान के सहयोग से हरित राजस्थान कार्यक्रम संचालित हो रहा है।

खनिज एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि खनन से जुड़ी 27 बजट घोषणाओं में से 16 पूर्ण हो चुकी हैं, 8 पर कार्य प्रगति पर है और शेष 3 पर भी काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र में अपार संभावनाओं का दोहन तेज गति से किया जा रहा है। ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा ने निःशुल्क बिजली योजना की क्रियान्विति पर जानकारी दी। वहीं प्रधान मुख्य वन संरक्षक पी. के. उपाध्याय ने रिवाइल्डिंग परियोजना, बाघों की संख्या और संरक्षण गतिविधियों पर प्रस्तुति दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला