टेंपो ट्रैवल्स बस और ट्रेलर में भिड़ंत, एक की मौत, 12 गंभीर घायल

बस में कुल 21 लोग सवार थे

टेंपो ट्रैवल्स बस और ट्रेलर में भिड़ंत, एक की मौत, 12 गंभीर घायल

मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो ट्रेवल्स बस को साइड में खड़ा करवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में महापुरा रिंग रोड से महापुरा से करीब 500 मीटर पहले सवारी से भरी टेंपो ट्रैवल्स बस और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। बस में बैठी 21 सवारी में से 12 सवारी के चोट आई है जिनमें से बलवंत सिंह उम्र 63 साल की मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो ट्रेवल्स बस को साइड में खड़ा करवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक महिला को कैलाश बाई 45 को भी गंभीर चोट आई है उनका उपचार जारी है।

भांकरोटा थाने के एएसआई फुलाराम ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे आगे चल रहे ट्रेलर से सवारी से भरी टेंपो ट्रेवल्स बस टकरा गई है और गंभीर हादसा हुआ है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके से क्रेन की सहायता से बस को साइड में खड़ा करवाया है। सभी घायलों का एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है वहीं मृतक की पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को सूचना दे दी है।

बस में मौजूद सवारियां झालावाड़ से खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए जा रहे थी।  घायल हुई सवारियों में ड्राइवर सहित कुल 21 सवारी थी, जिसमें 15 महिला तीन पुरुष एक बच्ची थी। एक पुरुष बलवंत की मौत हो गई और एक महिला कैलाश बाई गंभीर रूप से घायल हो गई और अन्य के हल्की चोटे आई जिनको दो एंबुलेंस की सहायता से एसएमएस अस्पताल भिजवाया गया।

Read More Weather Update : प्रदेश में गर्मी का सितम, कल से फिर बारिश के आसार

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग