धर्म की रक्षा तथा देश की स्वतंत्रता में घुमंतू समाज का अतुलनीय योगदान : कर्नल राठौड़

स्वतंत्रता और संस्कृति की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

धर्म की रक्षा तथा देश की स्वतंत्रता में घुमंतू समाज का अतुलनीय योगदान : कर्नल राठौड़

संघ समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और यह रोजगार मेला उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जयपुर। उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने रविवार को घुमंतू जाति के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए घुमंतू जाति उत्थान न्यास के तत्वावधान और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में आदर्श विद्या मंदिर अंबाबाड़ी में आयोजित विशेष रोजगार मेले में सहभागिता कर युवाओं को सी.एन.जी. ऑटो व ई-रिक्शा, वेल्डिंग सेटअप, फल-सब्जी के ठेले, महिलाओं को मनिहारी सामान के ठेलों का वितरण किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कर्नल राठौड़ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राष्टÑीय स्वयंसेवक संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित एक विचारधारा है। संघ समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और यह रोजगार मेला उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कर्नल राज्यवर्द्धन राठौड़ ने कहा कि घुमंतू समुदाय ने भारत की स्वतंत्रता और संस्कृति की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज यहां मौजूद युवा भाग्यशाली हैं, क्योंकि उन्हें खुद की किस्मत का मालिक बनने का अवसर मिल रहा है। राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है। राजस्थान राज्य बजट 2025-26 में एससीएसपी (अनुसूचित जाति उप योजना) और टीएसपी (जनजाति उप योजना) के लिए फंड को 1000 करोड़ से बढ़ाकर 1500 करोड़ किया गया है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने भी जनजातीय कल्याण के लिए बजट बढ़ाकर 14,925.81 करोड़ कर दिया है। भाजपा सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए हर संभव मदद कर रही है। धर्म और संस्कृति की रक्षा तथा देश की स्वतन्त्रता में घुमंतू समाज का अतुलनीय योगदान है। हम पूरे भाव और सामर्थ्य से घुमंतू समाज की सेवा, सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के लिए संकल्पित हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
धुलंडी पर शहर रंगों और उमंग से सराबोर रहा। डीजे की धुन पर थिरकते युवा, उड़ता गुलाल और भांग-ठंडाई की...
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री