कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के नेताओं पर जताया भरोसा : कई नेताओं को सौंपी जा सकती है अन्य राज्यों की जिम्मेदारी, दिल्ली तक लॉबिंग में जुटे नेता

अमरिंदर सिंह के पार्टी छोड़ने की नौबत तक बनी

कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के नेताओं पर जताया भरोसा : कई नेताओं को सौंपी जा सकती है अन्य राज्यों की जिम्मेदारी, दिल्ली तक लॉबिंग में जुटे नेता

राजस्थान के नेताओं पर फिर से भरोसा जताने के पीछे अलग अलग आकलन किए जा रहे हैं। हरीश चौधरी के पंजाब प्रभारी रहते हुए पंजाब कांग्रेस में कई विवाद हुए थे।

जयपुर। पंजाब प्रभारी रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बायतू विधायक हरीश चौधरी को अब मध्य प्रदेश की कमान सौंपने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने एक बार फिर राजस्थान के नेताओं पर भरोसा जताया है। राजस्थान कांग्रेस के कई नेताओं को जल्दी ही अन्य राज्यों की जिम्मेदारी  सौंपी जा सकती है। इससे पहले कई नेता अभी भी अन्य राज्यों का प्रभार संभाल रहे हैं। दिल्ली चुनाव में हार के बाद कांग्रेस संगठन में आमूलचूल बदलाव करने में जुट गई है। कई राज्यों के प्रभारी बदलकर इसके संकेत दिए हैं। उदयपुर चिंतन शिविर के फैसलों की झलक अब कांग्रेस आलाकमान के फैसलों में दिखने लगी है। बदलाव की इस राजस्थान के नेताओं पर फिर से भरोसा जताने के पीछे अलग अलग आकलन किए जा रहे हैं। हरीश चौधरी के पंजाब प्रभारी रहते हुए पंजाब कांग्रेस में कई विवाद हुए थे।

 पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के पार्टी छोड़ने की नौबत तक बनी, लेकिन गांधी परिवार से नजदीकी के कारण उन्हें एक बार फिर मध्यप्रदेश की कमान सौंपी गई है। चर्चा है कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत को भी जल्दी केन्द्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ राज्य का प्रभार पहले से सौंप रखा है। राजस्थान के नेताओं में पूर्व सीएम अशोक गहलोत गुजरात की, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह असम की, रघु शर्मा पंजाब और गुजरात की, हरीश चौधरी पंजाब की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। सचिव धीरज गुर्जर यूपी में बडी जिम्मेदार संभाल रहे हैं। एआईसीसी सचिव दिव्या मदेरणा जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। राजस्थान के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की कवायद के बाद कई वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचकर बड़े नेताओं से लगातार मुलाकातें कर राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी लेने के लिए लॉबिंग करने में जुटे हुए हैं। 

 

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला