आंदोलन पर पिट रही है कांग्रेस, अपनी जमानत तक बचा नहीं पाए : राठौड़

कभी ईवीएम के नाम पर यह किया है

आंदोलन पर पिट रही है कांग्रेस, अपनी जमानत तक बचा नहीं पाए : राठौड़

भाजपा सरकार की ओर से एक साल में किए गए काम कांग्रेसी नेताओं को नजर नहीं आ रहे हैं। हमेशा भ्रम फैलाया है।  कभी संविधान के नाम पर तो कभी ईवीएम के नाम पर यह किया है। 

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की किसी भी जनहितैषी योजना को बंद नहीं किया, लेकिन कांग्रेस ने केवल वाहवाही लूटने के लिए योजना बनाई, तो उसकी समीक्षा तो होनी चाहिए। गहलोत सरकार ने ईआरसीपी जैसी महत्वपूर्ण परियोजना को अटकाए रखा, लेकिन भाजपा सरकार ने आने के बाद सबसे पहले ईआरसीपी परियोजना पर कार्य किया और एमओयू के बाद टेंडर प्रक्रिया तक शुरू करने का ऐतिहासिक कार्य किया। जिलों-संभागों को लेकर कांग्रेस के आंदोलन पर कहा कि कांग्रेस बांसवाड़ा में आंदोलन कर रही है, वो वहां पर पिट रहे हैं। बांसवाड़ा-डूंगरपुर और चौरासी में कांग्रेसी अपनी जमानत तक बचा नहीं पाए। हाल ही चुनावों में जनता ने उनको हकीकत बता दी थी। इस क्षेत्र में उनका धरातल ही नहीं है। कांग्रेसी आंदोलन कर अपना धरातल खोज रहे हैं। उनको प्रयास करना चाहिए। गहलोत तीन बार के मुख्यमंत्री रहे हैं। वे सब समझते है और सब दिखाई दे रहा है लेकिन उन्हें केवल भ्रम फैलाना है और राजनीति करनी है। इसलिए भाजपा सरकार की ओर से एक साल में किए गए काम कांग्रेसी नेताओं को नजर नहीं आ रहे हैं। हमेशा भ्रम फैलाया है।  कभी संविधान के नाम पर तो कभी ईवीएम के नाम पर यह किया है। 

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ईआरसीपी पर कार्य करने के साथ पेट्रोल-डीजल के भाव घटाए, किसानों को सम्मान निधि देने का कार्य किया।  एमएसपी बढाने का कार्य किया।  सड़कों, बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया।  1 लाख सरकारी नौकरी का भर्ती कैलेंडर जारी किया और राइजिंग राजस्थान समिट का सफल आयोजन किया। 

 

Tags: rathore

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत