जवाहर कला केन्द्र में ध्रुवपद गायन प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, जेकेके में हुआ शुभारंभ 

डॉ. मधु भट्ट तैलंग ध्रुवपद का प्रशिक्षण दे रहीं 

जवाहर कला केन्द्र में ध्रुवपद गायन प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, जेकेके में हुआ शुभारंभ 

आयोजित ध्रुवपद-गायन प्रशिक्षण कार्यशाला का जवाहर कला केन्द्र में शुभारंभ हुआ।

जयपुर। ध्रुवपद गायन की पुरातन परंपरा के संरक्षण और युवा पीढ़ी को इससे रूबरू करवाने के उद्देश्य से आयोजित ध्रुवपद-गायन प्रशिक्षण कार्यशाला का जवाहर कला केन्द्र में शुभारंभ हुआ। 21 जुलाई तक चलने वाली 15 दिवसीय कार्यशाला में राजस्थान की प्रथम ध्रुवपद-गायिका विदुषी प्रो. डॉ. मधु भट्ट तैलंग ध्रुवपद का प्रशिक्षण दे रहीं हैं। जेकेके की अतिरिक्त महानिदेशक अलका मीणा ने जेकेके का प्रकाशन भेंट कर प्रशिक्षक मधु भट्ट का सम्मान किया।

डॉ. भट्ट ने बताया कि कार्यशाला के प्रारम्भ में वैदिक गणपति स्तोत्र संस्कृत उच्चारण, 14 महेश्वर स्तोत्र, ध्रुवपद के परिचय, ध्रुवपद की व्याख्या एवं विशेषताएं, ध्रुवपद को साधने के लिए कोमल एवं शुद्ध स्वरों को लगाने के तरीके, आलाप एवं लयकारियों का परिचय, दुगुन से अनगुन को हाथ से लगाना, ध्रुवपद की प्रमुख तालों का हाथ पर लगाने का अभ्यास उसके रोचक तरीके और बंदिश की जानकारी दी जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी
प्रदेश में जल्द ही आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने की संभावना है। उच्च स्तर पर नामों को लेकर...
कलेक्टर संदेश नायक का जेके लोन अस्पताल निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
युवा कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू, नए सदस्य जोड़ने का मांगा प्लान
टालमटोल के बाद जातिगत जनगणना कराने पर सहमत भाजपा सरकार : जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक अस्पष्ट, जयराम ने सरकार के रख में आए बदलाव को बताया 'नाटकीय यू-टर्न'
राज्य की स्थानीय निकायों के लिए बड़ी चुनौती बन रहा स्वच्छता सर्वेक्षण, मापदंडों के अनुसार कचरा संग्रहण और प्रोसेसिंग को सख्ती से लागू करने की ज़रूरत
मकान से नशे की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को बीस साल की कैद, एक लाख दस हजार रुपए का जुर्माना