भाजपा राज में किसान रो रहे खून के आंसू : खरीफ़ की फ़सल के लिए खाद-बीज मांग रहे, डोटासरा ने कहा- सच्चाई यह है कि डेढ़ साल से कृषि विभाग निष्क्रिय पड़ा है

मजबूरन किसान को बाजार से महंगा खाद-बीज खरीदना पड़ रहा

भाजपा राज में किसान रो रहे खून के आंसू : खरीफ़ की फ़सल के लिए खाद-बीज मांग रहे, डोटासरा ने कहा- सच्चाई यह है कि डेढ़ साल से कृषि विभाग निष्क्रिय पड़ा है

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा राज में किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा है कि किसान इस राज में खून के आंसू रो रहे हैं

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा राज में किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा है कि किसान इस राज में खून के आंसू रो रहे हैं। डोटासरा ने कहा है कि किसान खरीफ़ की फ़सल के लिए खाद-बीज मांग रहे हैं, लेकिन पिछले वर्ष की भांति इस बार भी सहकारी समितियों के काउंटर खाली पड़े हैं। भाजपा सरकार न तो पर्याप्त डीएपी दे पा रही है और न ही सही व उचित दाम पर बीज उपलब्ध करवा पा रही है। मजबूरन किसान को बाजार से महंगा खाद-बीज खरीदना पड़ रहा है। 

प्रदेश में मांग की तुलना में 10 प्रतिशत भी सप्लाई नहीं की जा रही। अकेले सीकर जिले में 5 हजार टन डीएपी  की डिमांड है, लेकिन सरकार अब तक किसानों को सिर्फ 450 टन डीएपी दे पाई है। सीकर, झुंझुनूं, चूरू, नागौर अमूमन हर ज़िले में यही हालात हैं। प्रदेश में जब से भाजपा की बनी है, किसान खून के आंसू रो रहा है। भ्रष्टाचार में डूबी सरकार न सिर्फ नक़ली खाद माफियाओं को संरक्षण दे रही है, बल्कि स्वयं मिलावटी खाद बेच रही है। हाल ही में उदयपुर और भरतपुर की सहकारी समिति से खरीदी गई खाद के सैंपल नकली पाए गए हैं। भाजपा के भ्रष्ट नेता इन "कबाड़ों" की जिम्मेदारी लेने की जगह पिछली सरकार पर दोषारोपण करके बचना चाहते हैं। सच्चाई यह है कि डेढ़ साल से कृषि विभाग निष्क्रिय पड़ा है, और भ्रष्ट भाजपाई सत्ता की आड़ में किसान की आत्मा में ज़हर घोलकर काली कमाई का अंबार लगा रहे हैं। स्वयं मंत्री गुजरात से नक़ली खाद-बीज आने की पुष्टि कर रहे हैं। क्या यही गुजरात माडल पूरे देश में लागू है? डबल इंजन की सरकार में राजस्थान का इंजन ठप्प पड़ा है, और दिल्ली वाला इंजन विदेशों व चुनावों में लगा है। अब किसान करे तो क्या करे?

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध