कार्यकर्ताओं की समस्याएँ सुनने के बाद उद्योग मंत्री राठौड़ बोले- ज्यादातर मामले तबादलों से जुड़े, समाधान के लिए विभागों को भेजे जाएंगे

सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई के प्रयास

कार्यकर्ताओं की समस्याएँ सुनने के बाद उद्योग मंत्री राठौड़ बोले- ज्यादातर मामले तबादलों से जुड़े, समाधान के लिए विभागों को भेजे जाएंगे

बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई के बाद उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जनसुनवाई के दौरान राजस्व, सीवरेज सहित कई विभागों से जुड़े मुद्दे सामने आए। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक शिकायतें तबादलों से संबंधित थीं। जरूरत और परिस्थितियों के अनुसार इन मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर निस्तारण कराया जाएगा।

जयपुर। बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई के बाद उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जनसुनवाई के दौरान राजस्व, सीवरेज सहित कई विभागों से जुड़े मुद्दे सामने आए। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक शिकायतें तबादलों से संबंधित थीं। जरूरत और परिस्थितियों के अनुसार इन मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही एक विस्तृत सूची भी तैयार की जाएगी, जिसमें प्राथमिकता के आधार पर तबादलों पर निर्णय लिया जाएगा, राठौड़ ने कहा।

कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बार-बार दिल्ली जाने को लेकर लगाए गए आरोपों पर राठौड़ ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, भाजपा कांग्रेस की तरह नहीं है। हमारी डबल इंजन सरकार जनता और प्रदेश के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली जाती है, जबकि कांग्रेस सिर्फ एक परिवार के हितों की सेवा में दिल्ली का रुख करती है। उनका जनता से कोई सरोकार नहीं है। राठौड़ ने बताया कि कार्यकर्ता सुनवाई में अब तक लगभग 90 कार्यकर्ताओं की समस्याएँ सुनी गई हैं और सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई के प्रयास किए जा रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान