एसएमएस : रोबोट के जरिए अग्नाशय के कैंसर की डबल बायपास सर्जरी

अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित था 45 वर्षीय मरीज

एसएमएस : रोबोट के जरिए अग्नाशय के कैंसर की डबल बायपास सर्जरी

जनरल सर्जरी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुमिता ए. जैन ने बताया कि मरीज का कैंसर ऑपरेशन से निकालने की स्टेज से आगे बढ़ गया था और इसलिए इसके पहले कीमोथैरेपी दी गई और फिर डबल बायपास करके ट्यूमर कारण आंतों में हो रही रुकावट को बायपास किया गया।

जयपुर। सवाईमानसिंह अस्पताल में अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित 45 वर्षीय मरीज की डबल बायपास सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया गया है। मरीज पिछले एक साल से एडवांस पेनक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित था और इस कारण उसको खाना पचाने एवं पेट में खाना आगे जाने में रुकावट महसूस होती थी। जनरल सर्जरी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुमिता ए. जैन ने बताया कि मरीज का कैंसर ऑपरेशन से निकालने की स्टेज से आगे बढ़ गया था और इसलिए इसके पहले कीमोथैरेपी दी गई और फिर डबल बायपास करके ट्यूमर कारण आंतों में हो रही रुकावट को बायपास किया गया। यह ऑपरेशन रोबोटिक सर्जरी के जरिए किया गया। इसके बाद मरीज अब पूर्णतया स्वस्थ है और अब मरीज ट्यूमर के इलाज के लिए रेडिएशन थैरेपी ले रहा है। 

Tags: Cancer

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान हाईकोर्ट में फिर से बम ब्लास्ट की मिली धमकी, जानें पूरा मामला  राजस्थान हाईकोर्ट में फिर से बम ब्लास्ट की मिली धमकी, जानें पूरा मामला 
राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ को फिर ईमेल से बम ब्लास्ट की धमकी मिली। सूचना पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता...
निजी बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, निवेशकों को लाखों रूपए दांव पर
जोधपुर में हवाला का बड़ा खुलासा : 77.80 लाख कैश बरामद, अहमदाबाद के कारोबारी समेत 4 गिरफ्तार
सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी : सोनल, डिम्पल, आयुषी, सुमन और संगीता ने दिलाई राजस्थान को जीत
यात्रिगण कृपया ध्यान दें! ट्रेन लेट होने पर मिलेगा पूरा रिफंड, जानें क्या कहता है IRCTC का नियम ?
आईसीसी टी-20 विश्व कप : लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर आठ में, ऑस्ट्रेलिया लगभग बाहर
ताड़केश्वर महादेव मंदिर में पुजारियों से अभ्रदता मामला, धरना-प्रदर्शन के बाद एएसआई को किया एपीओ