आचार संहिता के चलते बिना शिलान्यास किए लौटे मंत्री, संतों ने कराया कार्यक्रम सम्पन्न

चुनाव आयोग का डंडा : नाम पट्टिका को पुलिस ने किया जब्त, टेंट भी उखाड़े

आचार संहिता के चलते बिना शिलान्यास किए लौटे मंत्री, संतों ने कराया कार्यक्रम सम्पन्न

। प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर लगी आदर्श आचार संहिता की वजह से जलदाय मंत्री महेश जोशी को शिलान्यास के बिना ही लौटना पड़ा।

जयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर लगी आदर्श आचार संहिता की वजह से जलदाय मंत्री महेश जोशी को शिलान्यास के बिना ही लौटना पड़ा। बाद में साधु-संतों ने ही कार्यक्रम को संपन्न कराया। हुआ यूं कि ब्रह्मपुरी इलाके में स्थित गढ़ गणेश मंदिर के लिए रोप-वे बनाया जाना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसका शिलान्यास गुरुवार सुबह 11 बजे होना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलदाय मंत्री महेश जोशी थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जोशी शिलान्यास करने के लिए वहां पहुंचे, लेकिन जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने आचार संहिता का हवाला देते हुए उन्हें आगे जाने से रोक दिया। पुलिस ने जोशी के नाम की पट्टिका को भी अपने कब्जे में ले लिया और वहां लगे टेंट भी हटा दिए। पुलिस ने शिलान्यास स्थल के चारों तरफ रस्सी भी बांध दी। इसके बाद मंत्री जोशी बिना शिलान्यास किए ही वापस लौट गए। उनके जाने के बाद वहां मौजूद गढ़ गणेश मंदिर के महंत प्रदीप औदिच्य, गोविंददेवजी मंदिर के प्रबंधक मानस गोस्वामी, सरस निकुंज के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया, पंच मुखी हनुमंदिर के रामरचित दास महाराज और धर्म प्रचारक विजय शंकर पांडे आदि ने भूमि पूजन किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त