अर्द्ध जली महिला का शव मिलने से सनसनी : अर्द्ध नग्न अवस्था में मिलने से लोगों में भय, पुलिस को लग रहा हत्या का मामला

फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

अर्द्ध जली महिला का शव मिलने से सनसनी : अर्द्ध नग्न अवस्था में मिलने से लोगों में भय, पुलिस को लग रहा हत्या का मामला

मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं किसी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं कराई गई है।

जयपुर। कानोता थाना क्षेत्र में एक दहला देने वाली घटना हुई है। भटेसरी गांव के पास एक महिला का अर्द्ध जला नग्न अवस्था में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कानोता थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया गया है। मौके पर पहुंची एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम ने भी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का लग रहा है, लेकिन फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं किसी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं कराई गई है। शव की हालत को देखते हुए पुलिस को संदेह है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई होगी, ताकि पहचान ना हो सके। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द इस मामले का खुलासा करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags: women

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ...
स्कूल छोड़ने की दर आधी : भजनलाल सरकार में शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, बजट से मिलेगा नई पीढ़ी को मजबूत आधार
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा