ऊर्जा मंत्री ने किया हरित भारत एक्‍सपो का पोस्टर जारी, प्रदेश को सोलर कंपोनेंट हब बनाने का प्रयास

सौर ऊर्जा आधारित रोजगार और राजस्व का सृजन

ऊर्जा मंत्री ने किया हरित भारत एक्‍सपो का पोस्टर जारी, प्रदेश को सोलर कंपोनेंट हब बनाने का प्रयास

राजस्‍थान को रिन्‍यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में भी शीर्ष राज्‍य बनाने के लिए हरित भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत केंद्र और राज्‍य सरकार के सहयोग से सोलर संगठन भारत और कलर एंड डिजाइन की ओर से सभी संभाग मुख्यालय पर हरित भारत एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है।

जयपुर। राजस्‍थान को रिन्‍यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में भी शीर्ष राज्‍य बनाने के लिए हरित भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत केंद्र और राज्‍य सरकार के सहयोग से सोलर संगठन भारत और कलर एंड डिजाइन की ओर से सभी संभाग मुख्यालय पर हरित भारत एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। 21 से 23 नवंबर को जोधपुर के गांधी मैदान और 16 से 18 जनवरी तक जयपुर में सीतापुरा से जेईसीसी में भारत हरित भारत एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। ऊर्जा भवन में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने हरित भारत एक्‍सपो का पोस्टर जारी किया।

इस अवसर पर सोलर संगठन भारत के अध्यक्ष अरविंद सिंघावा, हरित भारत के संयोजक अमित परनामी और सह संयोजक जितेंद्र गोयल भी मौजूद रहे। ऊर्जा मंत्री ने हरित भारत एक्‍सपो के सफल आयोजन में सरकार की ओर से पूरा सहयोग करने का वादा किया। अरविंद सिंधावा ने बताया कि जोधपुर और जयपुर एक्‍सपो के माध्‍यम से प्रदेश को सोलर कंपोनेंट हब बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यहां रिन्‍यूएबल एनर्जी से सम्बन्धित एमएसएमई विकसित हो और प्रदेश में सौर ऊर्जा आधारित रोजगार और राजस्व का सृजन हो सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह