ईसरदा से रामगढ़ बांध तक ERCP फीडर कार्य में तेजी, फरवरी से शुरू होगा निर्माण

मौजूदा संरचना और तकनीकी कमियों का परीक्षण

ईसरदा से रामगढ़ बांध तक ERCP फीडर कार्य में तेजी, फरवरी से शुरू होगा निर्माण

ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट के तहत ईसरदा से रामगढ़ बांध तक फीडर निर्माण कार्य की तैयारी है। परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्से अलायमेंट सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है, जिसके बाद अब फरवरी तक प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की शुरुआत होने की उम्मीद है। रामगढ़ बांध तक पानी पहुंचाने के लिए भूमिगत और ओवरहेड पेयजल पाइपलाइन बिछाने की तैयारी अंतिम चरण में है।

जयपुर। ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) के तहत ईसरदा से रामगढ़ बांध तक फीडर निर्माण कार्य की तैयारी है। परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्से अलायमेंट सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है, जिसके बाद अब फरवरी तक प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की शुरुआत होने की उम्मीद है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, शुरुआत ईसरदा स्थित पंपिंग स्टेशन से होगी, जहां से पानी को बस्सी और चाकसू मार्ग होते हुए रामगढ़ पहुंचाया जाएगा। प्रोजेक्ट का उद्देश्य आने वाले वर्षों में जयपुर जिले में बढ़ती पेयजल समस्या का स्थायी समाधान तैयार करना है। रामगढ़ बांध तक पानी पहुंचाने के लिए भूमिगत और ओवरहेड पेयजल पाइपलाइन बिछाने की तैयारी अंतिम चरण में है।

इसके साथ ही जलदाय विभाग रामगढ़ बांध परिसर में आधुनिक पंप हाउस तैयार करवाने में जुटा हुआ है, ताकि बड़ी मात्रा में पानी को सुरक्षित रूप से संग्रहित और वितरित किया जा सके। वर्तमान में रामगढ़ बांध की मौजूदा संरचना और तकनीकी कमियों का परीक्षण किया जा रहा है, जिससे मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य समय पर पूरा हो सके। योजना के अनुसार, अगले तीन वर्षों में इस प्रोजेक्ट के माध्यम से जयपुर जिले के आठ ब्लॉकों में नियमित पेयजल आपूर्ति संभव हो सकेगी, जिससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला