वन विभाग ने सरिस्का टाईगर रिजर्व में किया रैप्टर सर्वेक्षण कार्य, बफर जोन सहित विभिन्न रेंज का किया आंकलन

वेस्टर्न मार्श हैरियर शामिल थे

वन विभाग ने सरिस्का टाईगर रिजर्व में किया रैप्टर सर्वेक्षण कार्य, बफर जोन सहित विभिन्न रेंज का किया आंकलन

ईगल प्रजातियों में शॉर्ट टोड स्नेक ईगल शामिल है। यहां देखे गए अन्य रैप्टर्स में रॉक ईगल आउल, इंडियन स्कोप्स आउल, यूरेशियन केस्ट्रेल, व्हाइट. आइड बज़र्ड, यूरेशियन स्पैरोहॉक और वेस्टर्न मार्श हैरियर शामिल थे।

जयपुर। वन विभाग ने विश्व वन्यजीव कोष के सहयोग से सरिस्का टाईगर रिजर्व में 5 दिवसीय 26 फरवरी से 2 मार्च तक रैप्टर सर्वेक्षण कार्य किया गया। इसका उद्देश्य सरिस्का, टहला, अकबरपुर, तालवृक्ष और बफर जोन सहित रिजर्व की विभिन्न रेंज में रैप्टर की विविधता और आवास का आंकलन करना था।

सर्वे के दौरान विशेष रूप से उन्होंने रेड हैडेड वल्चर, इडियन वल्चर, इजिप्टीयन वल्चर जैसे विश्व स्तर पर खतरे में पड़े गिद्धों को देखा। दर्ज की गई प्रमुख ईगल प्रजातियों में शॉर्ट टोड स्नेक ईगल शामिल है। यहां देखे गए अन्य रैप्टर्स में रॉक ईगल आउल, इंडियन स्कोप्स आउल, यूरेशियन केस्ट्रेल, व्हाइट. आइड बज़र्ड, यूरेशियन स्पैरोहॉक और वेस्टर्न मार्श हैरियर शामिल थे।

उप वन संरक्षक बाघ परियोजना सरिस्का ने बताया कि यह सर्वेक्षण विविध रैप्टर प्रजातियों के लिए एक महत्वपूर्ण आवास के रूप में सरिस्का टाइगर रिजर्व के पारिस्थितिक महत्व को रेखांकित करता है। ये निष्कर्ष सरिस्का टाइगर रिजर्व में लक्षित संरक्षण रणनीतियों में योगदान देंगे।

Tags: survey

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर शहर में वीवीआईपी : वेंस की यात्रा के दौरान आज यूं रहेगी यातायात व्यवस्था जयपुर शहर में वीवीआईपी : वेंस की यात्रा के दौरान आज यूं रहेगी यातायात व्यवस्था
शहर में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के मध्य नजर उपरोक्त मार्गों पर आवागमन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय...
वीवीआईपी विजिट : तपती धूप में जाम में फंस गया शहर, रेंग-रेंग कर चले वाहन
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की शर्तें फाइनल हुई : जेडी वेंस
पहलगाम के बैरसन में आतंकी हमला : पहले पर्यटकों से नाम पूछा फिर मार दी गोली, 28 लोगों की मौत की आशंका
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मदन राठौड़ से की शिष्टाचार भेंट, मुकेश पारीक ने बीयूवीएम प्रतिनिधिमण्डल से करवाया परिचय 
जनता है संविधान की सरंक्षक : प्रत्येक नागरिक में निवास करती है लोकतंत्र की आत्मा, धनखड़ ने कहा- भारत के लोगों से ऊपर कोई नहीं 
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर समाज को भड़काने का काम वो ही लोग कर रहे है, जो वक्फ की संपत्ति पर काबिज : मदन राठौड़