राजभवन में असम, झारखंड और नागालैंड का स्थापना दिवस समारोह

राज्यपाल ने जीवन से जुड़े महति पहलुओं पर दी जानकारी

राजभवन में असम, झारखंड और नागालैंड का स्थापना दिवस समारोह

राजभवन में सोमवार को झारखंड, नागालैंड और असम का स्थापना दिवस मनाया गया

जयपुर। राजभवन में सोमवार को झारखंड, नागालैंड और असम का स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल ने इस दौरान इन राज्यों के निवासियों से संवाद करते हुए उनका राजभवन में अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि राजभवन में राज्यों का स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ की संकल्पना को प्रत्यक्ष साकार अनुभूत किया जा सके। राज्यपाल ने झारखंड, नागालैंड और असम के स्थापना दिवस की चर्चा करते हुए इन राज्यों की संस्कृति, कला और जीवन से जुड़े महति पहलुओं पर भी जानकारी दी। राज्यपाल ने आरंभ में कहा कि राजभवन में राज्यों के स्थापना दिवस के बहाने हम विविधता में एकता की हमारी संस्कृति से रूबरू होते हैं।

यही ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ है। इससे संस्कृतियों की निकटता होती है। उन्होंने सभी राज्यों के निवासियों से व्यक्तिगत संवाद कर उनके कार्य के बारे में जाना और राजस्थान के विकास में योगदान का भी आह्वान किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिमी इंडोनेशिया में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, 5 घायल पश्चिमी इंडोनेशिया में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, 5 घायल
इंडोनेशिया में रियाउ द्वीप प्रांत के बाटम में भूस्खलन के कारण 4 लोगों की मौत हो गयी और 4 अन्य...
आईडीबीआई चिरंजीवी-सुपर सीनियर सिटिजन एफडी पेश, 80 साल से अधिक उम्र के लोग कर सकेंगे वित्तीय जरूरतों को पूरा
खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं केजरीवाल : सुधांशु
राज्य सरकार सहकारिता के क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ कर रही कार्य : गौतम कुमार दक
डीआईपीआर निर्माण होगा सेंट्रलाइज्ड, प्रोजेक्ट्स के काम नहीं होंगे प्रभावित, समय पर होंगे पूरे
बिजली की समस्या के लिए 55 किमी दूर जाने की मजबूरी
असर खबर का - अनमोल रोमन जलसेतु का निखरेगा स्वरूप