गांधी टॉलस्टॉय से इतने प्रभावित हुए कि दक्षिण अफ्रीका में आश्रम का नाम टॉलस्टॉय फॉर्म रखा

टॉलस्टॉय का योगदान रहा 

गांधी टॉलस्टॉय से इतने प्रभावित हुए कि दक्षिण अफ्रीका में आश्रम का नाम टॉलस्टॉय फॉर्म रखा

पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी ने कहा है कि महात्मा गांधी के जीवन पर लियो टॉलस्टॉय का बहुत अधिक असर था।

जयपुर। पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी ने कहा है कि महात्मा गांधी के जीवन पर लियो टॉलस्टॉय का बहुत अधिक असर था। वे लियो टॉलस्टॉय से अत्यधिक प्रभावित हुए, अंहिसा के सिद्धांत को जीवन में उतारने में टॉलस्टॉय का योगदान रहा है। गांधी सोमवार को जेएलएफ में ‘टू सेजिस: गांधी एण्ड टॉलस्टॉय’ विषय पर फ्रंट लॉन में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब दक्षिण अफ्रिका में गांधी ने आन्दोलन चलाया तो उन्होंने अपने आश्रम का नाम टॉलस्टॉय फॉर्म के नाम पर रखा था। दोनों के बीच कभी मुलाकात नहीं हुई थी, लेकिन दोनों के बीच तीन पत्र व्यवहार में एक-दूसरे को बहुत सम्मानजनक शब्दों से सम्बोधित किया था। 

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि गांधी के चार पुत्र थे जबकि लिया टॉलस्टाय के 14 संतान थी और दोनों अपने परिवार की काफी चिंता करते थे। गांधी ने कहा कि जब बापू साउथ अफ्रिका से इंग्लैंड गए तो उन्होंने वहां पर टॉलस्टॉय का एक पत्र पढ़ा, जिसमें उन्होंने लिखा था कि भारत को आजादी शांतिपूर्ण ढंग से ही मिल सकती है, इसके बाद वे टॉलस्टाय के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हुए थे। इसके बाद उनके मन में यह धारणा अधिक मजबूत हुई कि भारत को आजादी सत्य और अहिसा के सिद्धांत से ही प्राप्त हो सकती है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रसोई गैस पर माफिया का कब्जा : थड़ी-ढाबों में खप रहे घरेलू सिलेंडर, जनता की रसोई ठप रसोई गैस पर माफिया का कब्जा : थड़ी-ढाबों में खप रहे घरेलू सिलेंडर, जनता की रसोई ठप
घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी तेज, चाय-ढाबों में हो रहा अवैध उपयोग। कमर्शियल सिलेंडर की 30-35% सप्लाई से संकट गहराया।...
हाईकोर्ट का नीट पीजी काउंसलिंग पर अहम आदेश : अन्य राज्यों के आरक्षित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सीटें भरने के उद्देश्य से न्यूनतम योग्यता मानकों से नहीं किया जा सकता समझौता
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट, 11 लोगों की मौत; धमाके से मची अफरा-तफरी
शिक्षक भर्ती में अधिक अंक होने के बावजूद चयन नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- अभ्यावेदन तय करें
भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान
ओवरलोड वाहनों से 4 गुना तक होगी शुल्क वसूली : टोल नाकों पर ही होगा वजन मापन, जानें नए नियमों की प्रमुख बातें
पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं