शिथिलता के लिए डीपीसीआर में संशोधन, सरकार ने बनाई समिति

सरकार लेगी अंतिम निर्णय

शिथिलता के लिए डीपीसीआर में संशोधन, सरकार ने बनाई समिति

यूडीएच के शासन उप सचिव-प्रथम रवि विजय की ओर से समिति गठन के आदेश जारी किए गए है।

जयपुर। राज्य सरकार ने विकास प्रोत्साहन एवं नियंत्रण उपविधियां (DPCR) में संशोधन, उपयोगों में बदलाव, तकनीकी प्रावधानों में संशोधन, अथवा विशेष प्रकरणों में प्रावधानों में शिथिलता देने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।

यूडीएच के शासन उप सचिव-प्रथम रवि विजय की ओर से समिति गठन के आदेश जारी किए गए है। समिति में प्रभारी सचिव, नगरीय विकास विभाग (अध्यक्ष), मुख्य नगर नियोजक, राजस्थान (सदस्य), मुख्य नगर नियोजक (एनसीआर) (सदस्य), निदेशक, स्थानीय निकाय विभाग (सदस्य), नगरीय विकास विभाग में पदस्थापित वरिष्ठतम नगर नियोजक (सदस्य सचिव) शामिल किया गया है। 

सरकार लेगी अंतिम निर्णय :

समिति की अभिशंषाओं के आधार पर सक्षम अनुमोदन पश्चात राज्य सरकार अंतिम स्वीकृति प्रदान करेगी। यह कदम राज्य के शहरी विकास योजनाओं को अधिक समावेशी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। आदेश में बताया गया कि यह समिति DPCR से संबंधित मामलों में निर्णय लेने और सुधार की प्रक्रिया को सुगम बनाने में सहायक होगी।

Read More Weather Update : जिलों में मौसम शुष्क और साफ, तापमान बढ़ने से बढ़ेगा गर्मी का असर

 

Read More राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ