किसान सम्मान निधि में फर्जी भुगतान लाभार्थियों से वसूली करेगी सरकार, विधायक केसाराम चौधरी ने प्रश्नकाल में उठाया मामला 

भुगतान 2019 से 23 के बीच हुआ

किसान सम्मान निधि में फर्जी भुगतान लाभार्थियों से वसूली करेगी सरकार, विधायक केसाराम चौधरी ने प्रश्नकाल में उठाया मामला 

राजस्थान विधानसभा में सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के फर्जी भुगतान का मामला गूंजा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के फर्जी भुगतान का मामला गूंजा। विधायक केसाराम चौधरी ने प्रश्नकाल में यह मामला उठाया। चौधरी ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में फर्जी तरीके से सम्मान निधि का लाभ उठाया गया। जवाब में सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि निश्चित तौर पर बड़े स्तर पर यह भुगतान हुआ। यह भुगतान 2019 से 23 के बीच हुआ। हमने इसके लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर पाली की अगुवाई में जांच बिठाई है। 

जो भी चार जिलों की शिकायत प्राप्त हुई है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एफआईआर दर्ज करवाई गई है और जो भी फर्जी भुगतान उठाने वाले लाभार्थी हैं उनसे वसूली की जाएगी। जो कोई दोषी और अधिकारी होगा उसके खिलाफ भी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बोले नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि यह पूरे प्रदेश का मामला है। सरकार हमारी हो या आपकी हो, सरकार इसमें ठोस कार्रवाई करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति  भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति 
पार्टी नेतृत्व के अनुसार इन नियुक्तियों से ‘सुशासन पखवाड़ा’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया...
मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक 
इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक
हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम