NSG और राजस्थान पुलिस के संयुक्त संपूर्ण सुरक्षा संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन, पुलिस अधिकारियों और प्रशिक्षुओं ने दिखाई गहरी रुचि

आतंकवादियों को निष्क्रिय करने का अभ्यासात्मक प्रदर्शन

NSG और राजस्थान पुलिस के संयुक्त संपूर्ण सुरक्षा संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन, पुलिस अधिकारियों और प्रशिक्षुओं ने दिखाई गहरी रुचि

नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स एवं राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संपूर्ण सुरक्षा संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम को भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा तथा महानिदेशक, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स भृगु श्रीनिवासन ने संयुक्त रूप से किया।

जयपुर। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) एवं राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संपूर्ण सुरक्षा संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम (कंप्रिहेंसिव सिक्योरिटी एनहांसमेंट प्रोग्राम) का बुधवार को भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा तथा महानिदेशक, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) भृगु श्रीनिवासन ने संयुक्त रूप से किया। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में आयोजित किया जा रहा है, जो एक माह तक चलेगा। प्रशिक्षण का आयोजन जयपुर और जोधपुर दोनों शहरों में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य पुलिस बल की आतंकवाद-रोधी क्षमता, संकट प्रबंधन और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम के तहत NSG द्वारा लाइव डेमो प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आतंकियों द्वारा जयपुर मेडिकल कॉलेज पर कब्जा करने की काल्पनिक स्थिति का अत्यंत यथार्थपरक प्रदर्शन किया गया। डेमो में दिखाया गया कि किस प्रकार आतंकी किसी संवेदनशील संस्थान पर कब्जा कर सकते हैं और ऐसे हालात में सुरक्षा बलों की रणनीति क्या होनी चाहिए। NSG के प्रशिक्षित कमांडोज़ ने अत्याधुनिक तकनीक और रणनीति का उपयोग करते हुए आतंकवादियों को निष्क्रिय करने का अभ्यासात्मक प्रदर्शन किया। साथ ही, बंधकों को सुरक्षित छुड़ाने के दृश्य भी दिखाए गए, जिसे देखकर उपस्थित पुलिस अधिकारियों और प्रशिक्षुओं ने गहरी रुचि दिखाई।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों से राजस्थान पुलिस को वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने की क्षमता प्राप्त होगी। कार्यक्रम के माध्यम से आधुनिक हथियारों, सामरिक योजना, खुफिया समन्वय और ऑपरेशन के दौरान नागरिकों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण भविष्य में किसी भी आतंकी या आपात स्थिति से निपटने के लिए राजस्थान पुलिस को और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह