RLP ने चुनाव में उतारे 83 प्रत्याशी; एक सांसद, दो विधायक और छह महिलाएं मैदान में
अच्छा प्रदर्शन करने वालों को टिकट
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहेपरसराम मोरदिया को टिकट नहीं मिलने पर उनके पुत्र महेश मोरदिया ने आरएलपी से टिकट लिया है।
ब्यूरो/ नवज्योति, जयपुर। आरएलपी ने विधानसभा चुनाव के लिए 83 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। इसमें सात महिलाओं को टिकट दिया गया है। चुनाव मैदान में एक सांसद, दो विधायक और तीन पूर्व विधायक चुनावी समर को रोचक बना रहे हैं, जबकि अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विकेश खोलिया, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहेपरसराम मोरदिया को टिकट नहीं मिलने पर उनके पुत्र महेश मोरदिया ने आरएलपी से टिकट लिया है।
आरएलपी के करीब डेढ़ दर्जन प्रत्याशी चुनावी समर को प्रभावित कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद हनुमान बेनीवाल बींवसर, विधायक पुखराज गर्ग भोपालगढ़ और मेड़ता से सोनादेवी बावरी चुनावी मैदान में सीधे टक्कर में हैं। पूर्व विधायक रेवतराम पंवार कोलायत, डॉ. जालम सिंह रावलोत शिव और तरुण राय कागा चौहटन से मोर्चे में हैं। पार्टी ने खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल का टिकट काटकर उनके बड़े भाई एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल चुनाव मैदान में हैं।
मुकाबले को बनाया त्रिकोणीय
वर्ष 2018 में चौमूं से मजबूती से चुनाव लड़ने वाले छुट्टन यादव ने 39,049 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे, जबकि 43,900 वोट लेकर उम्मेदाराम बेनीवाल बायतु से द्वितीय और आसींद से धनराज गुर्जर तीसरे स्थान पर रहे। तीनों ही नेताओं ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता परसराम मोरदिया को टिकट नहीं दिए जाने पर उनके पुत्र महेश मोरदिया धोद में मुकाबले को चतुष्कोणीय बना रहे हैं।
महिलाएं भी मैदान में
विद्याधर नगर से मोनिका चंदेल, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से सुनीता मीणा, बयाना से नीतू सेजवाल, बाड़ी से रम्बो कुमारी, बांदीकुई से अंकिता वर्मा और इंदिरा देवी बावरी मेड़ता से चुनाव लड़ रही हैं।
अच्छा प्रदर्शन करने वालों को टिकट
सरदार शहर उप चुनाव में द्वितीय स्थान पर रहे लालचंद मूंड़ और सहाड़ा से बद्रीलाल जाट भी मुकाबले को रोमांचक बना रहे हैं। कपासन से कांग्रेस के टिकट पर 74468 वोट लेने वाले आनंदीलाल ने आरएलपी का दामन थामकर मुकाबले में रोमांच पैदा कर दिया है।

Comment List