प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, बाड़मेर में 6 इंच और उदयपुर में 5 इंच बरसा पानी

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, बाड़मेर में 6 इंच और उदयपुर में 5 इंच बरसा पानी

राजस्थान में तेज बारिश का दौर आज बुधवार को भी जारी है। इसके चलते कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है।

जयपुर। राजस्थान में तेज बारिश का दौर आज बुधवार को भी जारी है। इसके चलते कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है। जयपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, कोटा, बूंदी, बारां, टोंक, जोधपुर, जालौर व पाली जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा और उदयपुर, भीलवाड़ा एवं बाड़मेर जिले में कहीं कहीं भारी से अतिभारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश ऋषभदेव , उदयपुर में 167 एमएम व पश्चिमी राजस्थान के गुडामालानी , बाड़मेर में 147 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

वहीं जोधपुर, उदयपुर में बीते दो दिन से हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। जोधपुर-जैसलमेर रेलवे ट्रैक को भी तेज बरसात से नुकसान हुआ है। आज सुबह से यहां दो ट्रेनें कैंसिल हुई हैं और एक ट्रेन को रास्ते में रोका गया है। वहीं, जोधपुर शहर नदियों की तरह पानी बह रहा है।

इधर उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भी बुधवार सुबह से लंबा जाम लगा हुआ है। जगह-जगह पानी भरने से वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई है। तीन दिन से हो रही लगातार बरसात के कारण बांसवाड़ा, डूंगरपुर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में बड़े डैम के गेट खोले गए हैं। वहीं, टोंक टोंक में भी भारी बरसात के कारण चाकल नदी उफान पर है। आज भी राज्य के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 7 सितंबर तक राजस्थान में मानसून के एक्टिव रहने की संभावना जताई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह