हिंदू समाज 27 को गोविन्द देवजी में देगा श्रद्धांजलि : नौ कुंडीय हुतात्मा शांति गोविंद गायत्री महायज्ञ का होगा आयोजन

पोस्टर अर्पित कर कार्यक्रम को सफल बनाने की कामना

हिंदू समाज 27 को गोविन्द देवजी में देगा श्रद्धांजलि : नौ कुंडीय हुतात्मा शांति गोविंद गायत्री महायज्ञ का होगा आयोजन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नागरिक शहीदों की आत्म शांति के लिए काले तिल और जौ से यम गायत्री महामंत्र से विशेष आहुतियां प्रदान की जाएंगी। 

जयपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर हिंदुओं की हत्या करने से आक्रोशित हिंदू समाज 27 अप्रेल को आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में सामूहिक श्रद्धाजंलि देगा। शहर के लोग नीरज उधवानी सहित जान गंवाने वाले अन्य लोगों की तस्वीर के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। नौ कुंडीय हुतात्मा शांति गोविंद गायत्री महायज्ञ होगा, जिसमें मृतकों की आत्म शांति, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होन की भगवान से प्रार्थना करते हुए यज्ञ देवता को आहुतियां प्रदान की जाएंगी। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुरजी के चरणों में आयोजन का पोस्टर अर्पित कर कार्यक्रम को सफल बनाने की कामना की गई।

मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने पोस्टर का विमोचन किया। नौ कुंडीय हुतात्मा शांति गोविंद गायत्री महायज्ञ गायत्री शक्तिपीठ के विद्वानों की टोली संपन्न कराएगी। सुबह आठ से दस बजे तक देव पूजन और हवन होगा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नागरिक शहीदों की आत्म शांति के लिए काले तिल और जौ से यम गायत्री महामंत्र से विशेष आहुतियां प्रदान की जाएंगी। 

 

Read More नागपुर-जयपुर रेलसेवा एलएचबी रैक से होगी संचालित, जानें डिब्बों की संख्या

 

Post Comment

Comment List

Latest News

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की जेल, जानें पूरा मामला नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की जेल, जानें पूरा मामला
बालिका को बहला फुसलाकर ले गया था।
राजस्थान पुलिस दिवस पर भव्य समारोह, उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
दुनिया के लिए विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करेंगे भारत और ऑस्ट्रिया : रक्षा के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को सुदृढ करेंगे दोनों देश, मोदी ने कहा- आतंकवाद को जड़ से मिटाना हमारी साझी प्रतिबद्धता
अवैध वीज़ा रैकेट का पर्दाफाश : 4 संदिग्ध युवक गिरफ्तार, गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी
विश्व विरासत दिवस पर जयपुर में नाहरगढ़ हेरिटेज वॉक एंड रन : आमेर-नाहरगढ़ की धरोहरों के बीच हेरिटेज टू हेरिटेज थीम पर विशेष वॉक, इतिहास के बीच दौड़ेगा शहर
जयपुर-खड़की सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन : यात्रियों को होगी सुविधा, कई प्रमुख शहरों में ठहराव के साथ संचालन तय
एवीवीएनएल में 3.5 कोर एल.टी. केबल पर पूर्ण प्रतिबंध, 4-कोर केबल को बढ़ावा