होली दहन कल : शाम 6.24 से 6.36 बजे होली का दहन करना श्रेष्ठ, जानें धुलण्डी कब

कब करे होली का दहन

होली दहन कल : शाम 6.24 से 6.36 बजे होली का दहन करना श्रेष्ठ, जानें धुलण्डी कब

होलिका दहन 2 मार्च को होगा, जबकि धुलण्डी 3 मार्च को मनाई जाएगी। गोविंद देवजी मंदिर और पूर्व राजपरिवार द्वारा विशेष आयोजन होंगे। प्रदोष काल शाम 6:24–6:36 तथा रात्रि 1:26–2:38 श्रेष्ठ समय है। 3 मार्च को साल का पहला खण्डग्रास चंद्र ग्रहण भी लगेगा, जिसका सूतक भारत में मान्य रहेगा।

जयपुर। होली का दहन 2 मार्च को होगा, जबकि धुलण्डी 3 मार्च को मनाई जाएगी। देव गोविन्द देवजी मंदिर में होली दो और धुलण्डी तीन मार्च को मनाई जाएगी। जयपुर के पूर्व राजपरिवार की ओर से होली दहन दो मार्च की मध्य रात्रि में किया जाएगा और धुलण्डी तीन मार्च को मनाई जाएगी। महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि धुलण्डी का कोई मुहूर्त नहीं होता है, इसलिए धुलण्डी 3 मार्च को मनाई जाएगी। विद्वानों के अनुसार यदि भद्रा निशीथकाल से आगे तक रहे तो होलिका दहन भद्रा पुच्छ या प्रदोष में किया जाना चाहिए।

कब करे होली का दहन

पण्डित अनीश व्यास और पण्डित महेन्द्र मिश्रा बताते हैं कि धर्मसिंधु के प्रमाणानुसार दो मार्च सोमवार को शाम  6.24 से 6.36 बजे प्रदोष  काल में होली दहन किया जा सकता है। इसके बाद होली का दहन रात 1.26 से 2.38 के बीच करना श्रेष्ठ समय है। विद्वानों के अनुसार भद्रापुच्छ मध्यरात्रि 1:23 से 2:34 तक रहेगी।  

साल का पहला चन्द्र ग्रहण तीन को

Read More सोशल मीडिया पर वायरल महिला उत्पीड़न मामला : पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापरवाही पर दो कर्मी निलंबित

साल का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार  को लगेगा। यह खण्डग्रास चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत के साथ-साथ एशिया, आॅस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका जैसे कई देशों में दिखाई देगा। चूंकि, भारत में यह ग्रहण दिखेगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य होगा।

Read More रसोई गैस पर माफिया का कब्जा : थड़ी-ढाबों में खप रहे घरेलू सिलेंडर, जनता की रसोई ठप

Tags: holi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित