गोविंद देवजी मंदिर में होली उत्सव 23 से, होलिकोत्सव, फागोत्सव और पुष्प फाग के कार्यक्रमों की घोषणा

मंदिर के सत्संग भवन में 10-11 मार्च को पुष्प फागोत्सव

गोविंद देवजी मंदिर में होली उत्सव 23 से, होलिकोत्सव, फागोत्सव और पुष्प फाग के कार्यक्रमों की घोषणा

कार्यक्रम रोजाना दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपराह्न 3 से 4.30 बजे तक रचना झांकी के दर्शन होंगे।

जयपुर। फाल्गुन माह में 23 फरवरी से आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में होली उत्सव की धूम शुरू हो जाएगी। 13 मार्च तक धूमधाम से मनाया जाएगा। सोमवार को होलिकोत्सव, फागोत्सव और पुष्प फाग के कार्यक्रमों की घोषणा की गई। ठाकुरजी के दरबार में रचना झांकी 23 फ रवरी से 6 मार्च तक सजेगी। दोपहर साढ़े बारह से पौने एक बजे तक झांकी के दर्शन होंगे। रंग-बिरंगी गुलाल से ठाकुर जी की विभिन्न लीलाओं के दर्शन कराए जाएंगे। ठाकुर जी की लीलाओं के साथ पर्व पर विशेष रचना झांकी भी सजाई जाएगी। दूसरे चरण में सात से नौ मार्च तक होलिकोत्सव का आयोजन होगा। इसमें जयपुर के स्थानीय कलाकार और मंडल फाल्गुनी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में तीन दिवसीय होलिकोत्सव में तीनों दिन सौ से अधिक कलाकार ठाकुर श्रीजी के समक्ष भजनों और नृत्य से हाजिरी लगाएंगे। कार्यक्रम रोजाना दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपराह्न 3 से 4.30 बजे तक रचना झांकी के दर्शन होंगे।

पुष्प फाग होगा बेहद खास
मंदिर के सत्संग भवन में 10-11 मार्च को पुष्प फागोत्सव मनाया जाएगा। भजन सम्राट बाल व्यास श्रीकांत शर्मा के भजनों पर राधाकृष्ण, गोपी-ग्वाल के स्वरूप दोपहर एक से शाम साढ़े चार बजे तक पुष्प फाग खेलेंगे। रचना झांकी का समय अपराह्न 3 से 4.30 बजे तक रहेगा। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश