IGNOU ने की कृषि को बढ़ावा देने की पहल, एग्रीकल्चर लागत प्रबंधन में डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू

IGNOU ने की कृषि को बढ़ावा देने की पहल, एग्रीकल्चर लागत प्रबंधन में डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू

यह पाठ्यक्रम कृषि प्रबंधन से लेकर संगठनात्मक पहलुओं और उनके नेतृत्व तक विभिन्न भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के लिए कुशल व्यक्तियों को तैयार करने के लिए डिजाइन किया है।

जयपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) और इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) ने किसानों की आय में सुधार के लिए कृषि लागत प्रबंधन में डिप्लोमा कार्यक्रम की पहल की है। इसकी शुरुआत जुलाई प्रवेश सत्र-2024 से होगी। विश्वविद्यालय, दूरस्थ शिक्षा एवं ऑनलाइन माध्यम से उच्च शिक्षा को उन लोगों के लिए सुगम बना रहा है, जो अब तक शिक्षा की पहुंच से बाहर थे।

इग्नू जयपुर की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ममता भाटिया ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कृषि लागतों का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करने और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए शिक्षित करना है। साथ ही कृषि उत्पादन, फसल की खेती, पशुधन पालन, वित्तीय योजना, आवंटन, विपणन और जोखिम शमन के विभिन्न पहलुओं से संबंधित रणनीतिक निर्णय लेने सहित विभिन्न गतिविधियों में अंतर्दृष्टि प्रदान करना हैं।

यह होगा पाठ्यक्रम में
यह पाठ्यक्रम शहरी और ग्रामीण युवाओं, छोटे और मध्यम उद्यमियों, किसान संगठनों, एनजीओ के कार्यकर्ताओं और प्रशिक्षकों और प्रशिक्षकों और प्रगतिशील किसानों को लक्षित करता है। इसकी पात्रता किसी भी विषय में 12 उत्तीर्ण रखी गई है। पाठ्यक्रम की अवधि न्यूनतम एक वर्ष और अधिकतम तीन वर्ष निर्धारित की है। यह पाठ्यक्रम कृषि प्रबंधन से लेकर संगठनात्मक पहलुओं और उनके नेतृत्व तक विभिन्न भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के लिए कुशल व्यक्तियों को तैयार करने के लिए डिजाइन किया है। इसमें प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पर करना होगा। जुलाई 2024 प्रवेश सत्र में आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून, 2024 है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी : प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दी सूचना, कोर्ट को कराया खाली हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी : प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दी सूचना, कोर्ट को कराया खाली
धमकियों के बावजूद अब तक न तो ई-मेल भेजने वाले का पता चल पाया है और न ही ऐसी घटनाओं...
राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : चोरी की बढ़ती घटनाओं पर विधायक ने सदन में उठाया मामला, सरकार ने शीघ्र पद भरने का दिलाया भरोसा
विधानसभा ने नए पीएम ऑफिस सेवा तीर्थ शुभारंभ की दी शुभकामनाएं, देवनानी ने कहा- राष्ट्र हित में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय 
युवाओं-बच्चों की अचानक मौतों पर अशोक गहलोत का सवाल, कहा- युवाओं और बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट व अचानक मौत बेहद चिंताजनक
संयुक्त राष्ट्र ने बंगाल के चावल की 3 किस्मों को दी मान्यता : ममता ने कहा- राज्य के लिए यह गर्व का पल
जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण
रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी