असर खबर का : टैंकर से पानी बेच रहे 4 चालकों के खिलाफ FIR

असर खबर का : टैंकर से पानी बेच रहे 4 चालकों के खिलाफ FIR

दैनिक नवज्योति ने ब्रह्मपुरी और अन्य क्षेत्रों में ‘सरकारी पानी की कालाबाजारी ’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

जयपुर। जयपुर शहर के करधनी एवं ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सरकारी टैंकर से पानी बेचने की शिकायत प्राप्त होने पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा चार ड्राइवरों के खिलाफ करधनी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

अतिरिक्त मुख्य अभियंता जयपुर द्वितीय अमिताभ शर्मा ने बताया कि विभाग को नि:शुल्क टैंकर की एवज में पैसे की मांग करने की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिस पर एसई उत्तर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि संबंधित टैंकर ड्राइवर लक्ष्मण, नारायण शर्मा, वीरेंद्र गुर्जर एवं हिम्मत सिंह के खिलाफ करधनी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति ने ब्रह्मपुरी और अन्य क्षेत्रों में ‘सरकारी पानी की कालाबाजारी ’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए मामले में एक्शन लेते हुए पानी बेचने वाले ड्राइवरों पर एफआईआर दर्ज कराई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर