जयपुर में मांझे से गर्दन कटने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत : पतंग लूटते समय नाले में गिरा बच्चा, पतंगबाजी में घायल होकर 200 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

पुलिस नियंत्रण कक्ष को भी सूचना दे दी गई थी

जयपुर में मांझे से गर्दन कटने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत : पतंग लूटते समय नाले में गिरा बच्चा, पतंगबाजी में घायल होकर 200 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

वह मुम्बई से यहां  शुभम एंक्लेव में रहने वाली अपनी नानी के घर आया था। एसएमएस थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि धीर कुमार के परिजन बिना मोस्टमार्टम कराए शव को ले गए। इस संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष को भी सूचना दे दी गई थी।

जयपुर। जयपुर में बुधवार को मांझे से दस वर्षीय  एक बच्चे की गर्दन कटने से उसकी मौत हो गई। अन्य घटना में पतंग लूटते समय नाले में गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मांझे से गर्दन कटने वाली घटना राजमहल होटल के पास की है। इसके अलावा पंतगबाजी में 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।  पुलिस और अन्य सूत्रों के अनुसार अशोक नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को राजमहल चौराहे के पास दस वर्षीय धीरकुमार की मांझे से गर्दन कट गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित की दिया। वह मुम्बई से यहां  शुभम एंक्लेव में रहने वाली अपनी नानी के घर आया था। एसएमएस थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि धीर कुमार के परिजन बिना मोस्टमार्टम कराए शव को ले गए। इस संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष को भी सूचना दे दी गई थी।

सवाई मान सिंह अस्पताल में मांझे से कटने, छत से गिरने के कारण सिर और हाथ पैरों में चोट, फ्रैक्चर के मामले ज्यादा सामने आए। एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में ही 41 घायल इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से 12 घायलों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है और बाकी के मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इन घायलों में 14 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या रही। इसके अलावा शहर के अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों में भी देर रात तक घायलों का पहुंचना जारी था। एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में पतंगबाजी में घायल होने वालों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

 

Tags: child

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
बजरी माफिया गैंगवार में हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले तीन लोग गिरफ्तार। कोतवाली थाना क्षेत्र में सेमलपुरा...
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय