मार्च में ही झुलसा देने वाली गर्मी : तेज गर्मी के साथ हीटवेव का दौर शुरू, लू के थपेड़े भी कर रहे परेशान
तमाम जिलों में गर्मी अभी से परेशान करने लगी है
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 48 घंटो में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है।
जयपुर। प्रदेश के मौसम में दिनों दिन गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। तेज गर्मी के साथ ही हीटवेव का दौर भी शुरू हो गया है। इसके चलते मार्च में ही राजस्थान का तापमान 41 के पार चला गया है और जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। अभी से लू के थपेड़े भी चल रहे हैं। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर सहित तमाम जिलों में गर्मी अभी से परेशान करने लगी है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 48 घंटो में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है। आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व आगामी 48 घंटो के दौरान उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।
Comment List