राजस्थान दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में किसान एवं वंचित वर्ग को मिलेंगी सौगातें, भजनलाल शर्मा ने कहा- किसान कल्याण और गरीब का उत्थान हमारी प्राथमिकता 

सरकार महत्वपूर्ण योजनाओं को सुशासन के जरिए धरातल पर उतार रही है

राजस्थान दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में किसान एवं वंचित वर्ग को मिलेंगी सौगातें, भजनलाल शर्मा ने कहा- किसान कल्याण और गरीब का उत्थान हमारी प्राथमिकता 

आपणो अग्रणी राजस्थान’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए राज्य सरकार महत्वपूर्ण योजनाओं को सुशासन के जरिए धरातल पर उतार रही है।

जयपुर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कहा कि आगामी राजस्थान दिवस  के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले वृहद् कार्यक्रमों में प्रदेश के किसान एवं वंचित वर्ग को राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करेगी। उन्होंने कहा कि ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए राज्य सरकार महत्वपूर्ण योजनाओं को सुशासन के जरिए धरातल पर उतार रही है।

जनकल्याणकारी योजनाओं से किसान वर्ग का कल्याण हो रहा सुनिश्चित
शर्मा ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से प्रदेश का किसान वर्ग लाभान्वित हो रहा है। राजस्थान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत प्रदेश के अन्नदाता को और अधिक सशक्त बनाने के लिए किसान उत्पादक संगठनों के 3 दिवसीय मेले व प्रदर्शनी का आयोजन 28 मार्च से 30 मार्च के मध्य किया जाएगा। यह आयोजन एफपीओ के लिए बाजार सम्पर्क, ब्रांड निर्माण, बिक्री संवर्धन और क्षमता विकास को मजबूत बनाने तथा एफपीओ को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए एक बाजार भी प्रदान करेगा। साथ ही, किसान कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनुदान हस्तांतरण किया जाएगा।

 जरूरतमंद व्यक्ति विभिन्न योजनाओं से होगा लाभान्वित
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के गांव-ढाणी के अंतिम छोर पर बैठे जरूरतमंद व्यक्ति के उत्थान के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। राजस्थान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण, निर्माण श्रमिकों को राशि हस्तांतरण, स्वामित्व योजना के तहत पट्टा वितरण, डेयरी बूथ आवंटन, विद्युत चलित चाक का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे।

Tags: Farmers

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
जयपुर पश्चिम में वैशाली नगर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत एक साल से फरार 25 हजार रुपए के...
जयपुर एयरपोर्ट : मुंबई फ्लाइट साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री परेशान
मिडिल ईस्ट जंग: इराक के ड्रोन हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत, कई अन्य घायल, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी चेतावनी
अमेरिकी और इजरायली को नाराज करने से बच रही सरकार : खामेनेई की मौत पर मौन क्यों? जयराम बोले वजह बताएं सरकार
सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 
ऑपरेशन क्लीन स्वीप : प्याज की फसल में अफीम के 363 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर ED का शिकंजा: 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां जब्त, तलाशी के बाद कार्रवाई का आदेश