राज संपर्क पोर्टल पर 9334 शिकायतों का निस्तारण, जयपुर जिला पहले स्थान पर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा की 

राज संपर्क पोर्टल पर 9334 शिकायतों का निस्तारण, जयपुर जिला पहले स्थान पर

राज्य सरकार के जन शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म राज संपर्क पोर्टल पर दर्ज 9,334 शिकायतों का हाल ही में निस्तारण। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बताया कि जिलों में जयपुर पहले, जोधपुर दूसरे और सीकर तीसरे स्थान पर। विभागों में पीएचईडी ने सर्वाधिक 1,545 शिकायतों का समाधान।

जयपुर। राज्य सरकार के जन शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म ‘राज संपर्क’ पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रदेशभर में कुल 9334 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया है।

मुख्य सचिव के अनुसार जिलों के प्रदर्शन में जयपुर जिला 943 शिकायतों के निपटारे के साथ पहले स्थान पर रहा है। वहीं 584 शिकायतों के निस्तारण के साथ जोधपुर दूसरे स्थान पर और 339 शिकायतों के समाधान के साथ सीकर तीसरे स्थान पर रहा।

विभागवार शिकायत निस्तारण के आंकड़ों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने सबसे अधिक 1545 शिकायतों का समाधान किया है। इसके बाद पंचायतीराज विभाग ने 846 शिकायतों का निस्तारण किया, जबकि स्वायत्त शासन विभाग (एलएसजी) ने 821 शिकायतों का समाधान किया।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दे रही है और राज संपर्क पोर्टल के माध्यम से लोगों को पारदर्शी एवं प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Read More विलायती बाजार में नरमी के असर : सोना और चांदी में गिरावट, जानें क्या है भाव

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में बड़ी कार्रवाई : 40 किलो डोडा चूरा और अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला जयपुर में बड़ी कार्रवाई : 40 किलो डोडा चूरा और अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पुलिस आयुक्तालय की सीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार। आरोपियों...
होर्मुज जलडमरूमध्य से रवाना एलपीजी जहाज आज आएगा भारत : पश्चिम एशिया संकट के कारण बाधित घरेलू आपूर्ति को मिलेगी राहत, जानें अभी कहां पहुंचा
रूसी वायु रक्षा ने रात भर में गिराए 145 ड्रोन : यूक्रेनी मानवरहित हवाई वाहनों को कयिा नष्ट, रूसी रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
हर घर नल योजना बनी 'हर घर समस्या', सहरिया बस्तियों में सूखे नल
असर खबर का - नाले पर सुरक्षा दीवार निर्माण शुरू, क्षेत्रीय जनता में खुशी
बिना अधिकारियों की रिपोर्ट के जारी हो रही फायर एनओसी, अधिकारियों के पद रिक्त होने से आ रही समस्या
ब्यूटी पेजेंट मिस ग्लैम राजस्थान 2026 : ऑडिशन में प्रतिभागियों ने आजमाया भाग्य, रैंप वॉक और व्यक्तित्व का किया शानदार प्रदर्शन