जयपुर मेट्रो सेकंड फेज : मेट्रो प्रशासन ने किया कंपनी का चयन, पहले पैकेज का काम जल्द शुरू ; पिंजरापोल से प्रहलादपुरा तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

पहले पैकेज में करीब 12 किलोमीटर का होगा निर्माण

जयपुर मेट्रो सेकंड फेज : मेट्रो प्रशासन ने किया कंपनी का चयन, पहले पैकेज का काम जल्द शुरू ; पिंजरापोल से प्रहलादपुरा तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

जयपुर मेट्रो के सेकंड फेज के पहले पैकेज के तहत पिंजरापोल गौशाला से प्रहलादपुरा रिंग रोड तक मेट्रो निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की तैयारी है। मेट्रो प्रशासन ने इस पैकेज के लिए फाइनेंशियल बिड खोलते हुए सीगल नाम की कंपनी का चयन कर लिया है।

जयपुर। जयपुर मेट्रो के सेकंड फेज के पहले पैकेज के तहत पिंजरापोल गौशाला से प्रहलादपुरा रिंग रोड तक मेट्रो निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की तैयारी है। मेट्रो प्रशासन ने इस पैकेज के लिए फाइनेंशियल बिड खोलते हुए सीगल नाम की कंपनी का चयन कर लिया है। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। राजस्थान मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के निदेशक कंपनी मामलात महेश कुमार बुराडिया ने बताया कि मेट्रो सेकंड फेज का पूरा कॉरिडोर प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक करीब 43 किलोमीटर लंबा होगा। इस रूट पर कुल 36 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें 34 एलिवेटेड और 2 अंडरग्राउंड स्टेशन शामिल होंगे।

पहले पैकेज में लगभग 12 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जो पिंजरापोल गौशाला से प्रहलादपुरा रिंग रोड तक होगा। इस पहले चरण में करीब 918 करोड़ रुपए की लागत से 10 मेट्रो स्टेशनों का निर्माण प्रस्तावित है। मेट्रो प्रशासन के अनुसार फिलहाल इस प्रोजेक्ट की डीपीआर को केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति मिलना बाकी है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ही कार्यादेश जारी किया जाएगा और निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू होगा। जयपुर मेट्रो का यह विस्तार शहर के बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला