जयपुर योग महोत्सव-2024 : तीसरे दिन 500 योग साधकों ने किया योग

स्मृति वन पार्क एवं केसर उद्यान में आयोजित हुआ योग शिविर

जयपुर योग महोत्सव-2024 : तीसरे दिन 500 योग साधकों ने किया योग
नगर निगम ग्रेटर द्वारा 10 जून से आयोजित किये जा रहे जयपुर योग महोत्सव-2024 के तीसरे दिन जयपुरवासियों ने योगाभ्यास किया बुधवार को दो जगह योग शिविर लगाये गये जिसके अन्तर्गत स्मृति वन पार्क सीकर रोड़ एवं केसर उद्यान वार्ड नं. 38 कैलाश नगर में योग शिविर आयोजित किये।

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा 10 जून से आयोजित किये जा रहे जयपुर योग महोत्सव-2024 के तीसरे दिन जयपुरवासियों ने योगाभ्यास किया बुधवार को दो जगह योग शिविर लगाये गये जिसके अन्तर्गत स्मृति वन पार्क सीकर रोड़ एवं केसर उद्यान वार्ड नं. 38 कैलाश नगर में योग शिविर आयोजित किये। दोनों योग शिविरों में 300 से भी अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। योग महोत्सव की खास बात यह है कि हर योग शिविर की शुरूआत में गायत्री सूक्ष्म नैनो यज्ञ द्वारा की जाती है। जिसमें सभी साधकों द्वारा आहूति दी जाती है। 

महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि पूरे दिन में से कुछ समय अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने तथा शहर को स्वच्छ रखने के लिये निकाले। उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि मानसून में हर एक व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी जयपुर वासी अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम से एक पेड़ जरूर लगाए। 

महापौर ने कहा कि स्वच्छता न केवल हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है बल्कि हमारे पर्यावरण को भी संरक्षित करती है। 
इसके साथ ही उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं अपने शहर को स्वच्छ रखने की भी अपील की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चूहे का कहर: फर्स्ट एसी कोच में बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बावजूद रेलवे ने नहीं की कार्रवाई ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चूहे का कहर: फर्स्ट एसी कोच में बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बावजूद रेलवे ने नहीं की कार्रवाई
ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रहे 78 वर्षीय बुजुर्ग एचपी करण की नाक सोते समय चूहे...
Weather Update : राजस्थान में बारिश का दौर जारी, 12 जिलों में येलो अलर्ट
जयपुर की 160 गृह निर्माण सहकारी समितियों पर सहकारिता विभाग का शिकंजा, 67 समितियों पर कार्रवाई की तैयारी
होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान का नया फरमान, नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं - अगर आपमें या आपकी पुलिस में हिम्मत है तो मुझ पर केस करिए : बाबूलाल मरांडी
मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा की नवीं वर्षगांठ, दस लोगों से शुरू हुई अन्नसेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची
इंस्टाग्राम पर महिला को परेशान करना पड़ा भारी! फर्जी आईडी से आपत्तिजनक कमेंट करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त