झोटवाड़ा पुलिस ने कुख्यात नकबजन को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से स्कूटी बरामद 

कुख्यात नकबजन मोनू को गिरफ्तार किया 

झोटवाड़ा पुलिस ने कुख्यात नकबजन को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से स्कूटी बरामद 

झोटवाड़ा थाना पुलिस ने राजस्थान के कुख्यात नकबजन मोनू को गिरफ्तार किया है।

जयपुर। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने राजस्थान के कुख्यात नकबजन मोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से माल और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। आरोपित मोनू पूर्व से करीब एक दर्जन नकबजनी के मामलो में चालानशुदा है। गिरफ्तार मोनू सिकलीगर (30) रामदेव चौराहा कानपुर का रहने वाला है और हाल में वह विद्याधर नगर और करधनी में रहता है। 

पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि 17 जनवरी 2025 को परिवादी दीपचंद शर्मा ने रिपोर्ट दी कि 15 जनवरी को घर से बाहर गए थे। 16 जनवरी को वापस घर आकर देखा तो मकान के ताले टूटे मिले और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। इस रिपोर्ट पर टीम ने जांच शुरू की। टीम ने सीसीटीवी के आधार पर पूर्व में चालानाशुदा आरोपी मोनू सिकलीगर को दस्तयाब कर लिया। जांच में सामने आया कि मोनू शराब पीने और जूआ खेलने का आदी है। ये रात के समय मैन गेट के बाहर लगे ताले को देखकर घर के अन्दर घुसकर चोरी करता है। चोरी किए माल को बेचकर हासिल रुपयों से शराब पी लेता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक
बाजार में चमकदार ऑफर और बड़े-बड़े दावे अक्सर उपभोक्ताओं को जाल में फंसा देते हैं। ‘ऑर्गेनिक’ लेबल, ‘2 के साथ...
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय