काचीगुड़ा-भगत की कोठी रेलसेवा मार्ग परिवर्तित, जानें किस मार्ग से होगी संचालित
फुलेरा- मेड़ता रोड- भगत की कोठी होकर संचालित होगी
चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेलखंड पर झड़वासा-बांदनवाड़ा के बीच ब्रिज संख्या 74 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कार्य के चलते काचीगुड़ा-भगत की कोठी ट्रेन 12 अप्रैल को बदले मार्ग से चलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर, फुलेरा और मेड़ता रोड होकर संचालित होगी।
जयपुर। उत्तर-पश्चिम रेलवे के चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेल खंड के झड़वासा-बांदनवाड़ा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 74 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कार्य के कारण काचीगुड़ा-भगत की कोठी रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार काचीगुड़ा-भगत की कोठी रेलसेवा जो 12 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग रतलाम- कोटा- सवाई माधोपुर- जयपुर-फुलेरा- मेड़ता रोड- भगत की कोठी होकर संचालित होगी।
Tags: route
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Nov 2026 19:01:35
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...

Comment List