किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे एसओजी मुख्यालय, भर्ती परीक्षाओं में अहम सबूत होने की बात कही
पेपर भर्ती परीक्षाओं को लेकर पूर्व कृषि मंत्री और विधायक डॉ किरोडी लाल मीणा बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एसओजी मुख्यालय पहुंचे।
जयपुर। पेपर भर्ती परीक्षाओं को लेकर पूर्व कृषि मंत्री और विधायक डॉ किरोडी लाल मीणा बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एसओजी मुख्यालय पहुंचे।
किरोड़ी लाल मीणा का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं को लेकर उनके पास कई बड़े अहम सबूत हैं जिनको वह एडीजी वीके सिंह को सौंपेंगे इसके बाद एसओजी को इन सभी पेपर लीक को जांच करने में काफी मदद मिलेगी। डॉ किरोडी लाल मीणा प्रदेश में हो चुकी राजस्थान प्रशासनिक सेवा आरएएस, सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 और रीट परीक्षा को लेकर एसओजी मुख्यालय पहुंचे हैं। इन सभी पेपरों को लेकर डॉ किरोडी लाल मीणा की एडीजी वीके सिंह से वार्ता जारी है।
मीणा का कहना है कि अब तक जो गिरफ्तारियां हुई हैं वह छोटे स्तर की हुई हैं अब वह जो सबूत देंगे उसके बाद बड़े लेवल के मिली भगत करने वाले लोग भी गिरफ्तार किया जा सकेंगे। इससे पहले भी मीना कई परीक्षाओं को लेकर एसओजी को सबूत सौंप चुके हैं जिनके बाद बड़ी गिरफ्तारियां की गई हैं

Comment List