इस्तीफे के बाद पहली बार कैबिनेट में पहुंचे किरोड़ी लाल

मंत्री बने रहेंगे मीणा

इस्तीफे के बाद पहली बार कैबिनेट में पहुंचे किरोड़ी लाल

कैबिनेट बैठक में आने के बाद शासन सचिवालय और विभागीय ऑफिस जाकर काम-काज करने के सवाल पर जोगाराम ने कहा कि वे विभाग का काम पहले से ही कर रहे हैं।

जयपुर। लोकसभा चुनावों में पूर्वी राजस्थान सहित अन्य सीटों पर हार की जिम्मेदारी लेते हुए कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले किरोड़ी लाल मीणा भी कैबिनेट की बैठक में पहुंचे। हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था, लेकिन वे बैठकों में नहीं आ रहे थे। वे इस्तीफा दिए जाने के बाद पहली बार बैठक में आए हैं।

बैठक में आते और जाते वक्त उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। जानकारी के अनुसार उन्होंने बैठक में पेपरलीक मामले में सख्त कार्रवाई, एसआई भर्ती रद्द करने, एससी-एसटी बैकलॉग को भरने, तबादलों से प्रतिबंध हटाने और जमीन आवंटन के मामले में पूरी सावधानी बरतने के अपने सुझाव बैठक में रखे बताए। किरोड़ी ने 4 जुलाई को मंत्री पद से इस्तीफा देने की सार्वजनिक जानकारी दी थी।

उनके कैबिनेट बैठक में आने के बाद शासन सचिवालय और विभागीय ऑफिस जाकर काम-काज करने के सवाल पर जोगाराम ने कहा कि वे विभाग का काम पहले से ही कर रहे हैं। फाइलों को निरंतर देख रहे हैं। विभाग का काम-काज प्रभावित नहीं हुआ है। किरोड़ीलाल मीणा ने रविवार को चुप्पी साधी रखी। वहीं सोमवार को सुबह 11 बजे भाजपा ऑफिस में मीडिया से रूबरू हो सकते है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल