किरोड़ी मीणा ने पुलिसकर्मियों से की भावनात्मक अपील : पूरे उल्लास के साथ मनाएं होली, आपकी मांगें कराऊंगा पूर्ण 

मुख्यमंत्री पर दबाव बनाने के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है

किरोड़ी मीणा ने पुलिसकर्मियों से की भावनात्मक अपील : पूरे उल्लास के साथ मनाएं होली, आपकी मांगें कराऊंगा पूर्ण 

आप सभी विपरीत परिस्थितियों में सदा जनसेवा में प्रतिबद्ध पुलिसकर्मियों से विनम्र आग्रह है कि वे वैदिक पर्व होली पूरे उल्लास के साथ मनाएं।

जयपुर। प्रदेश के कई जिलों में पुलिस के जवानों ने इस बार होली के जश्न से दूरी बनाकर अपनी नाराजगी जाहिर की।इस पर कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पुलिसकर्मियों से होली मनाने की अपील की है। उन्होंने एक्स पर लिखते हुए कहा कि होली ऐसा वार्षिक पर्व है, जो आनंदप्रदायक है। यह शिष्टों द्वारा आचारित है, अतः इसका पालन और इस पर उत्सव आयोजित करना धर्म है। प्रदेश के पुलिसकर्मियों से आग्रह है कि आपकी जो भी मांगें हैं, वह मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर पूर्ण कराऊंगा। 

आप सभी विपरीत परिस्थितियों में सदा जनसेवा में प्रतिबद्ध पुलिसकर्मियों से विनम्र आग्रह है कि वे वैदिक पर्व होली पूरे उल्लास के साथ मनाएं। अब किरोड़ी लाल मीणा के इस बयान को सियासी गलियारों में उनकी सरकार से नाराजगी और मुख्यमंत्री पर दबाव बनाने के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

Tags: kirori

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल