प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट, पनप गया माफिया राज- रामलाल शर्मा

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी ने खड़े किए कई सवाल

प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट, पनप गया माफिया राज- रामलाल शर्मा

जयपुर। अशोक गहलोत सरकार में प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी ने कई सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज स्थापित हो गया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है।

जयपुर। अशोक गहलोत सरकार में प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी ने कई सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज स्थापित हो गया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। प्रदेश में धीरे-धीरे माफिया राज पनप गया है। शराब, खनन व ड्रग्स माफिया पनप गया है, कौन माफिया कब किस व्यक्ति पर हमला कर दे यह भी पता नहीं है।


ईमानदारी से काम करने वाले सरकारी अधिकारी कर्मचारियों पर भी माफिया हमला करने से नहीं चूकते हैं। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। इतना ही नहीं पुलिस थानों में मामले दर्ज होने के बाद भी इन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। माफियाओं के खिलाफ चालान पेंडिंग पड़े हैं, चालान पेश नहीं किए जा रहे हैं। रामलाल शर्मा ने पेंडिंग पड़े चलानों को पेश करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से विफल है. सरकार इन माफियाओं पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। माफिया राज पनपने के बाद प्रदेश में डर का माहौल है।  हर कोई डरा सहमा सा प्रतीत होता है। जरूरत इस बात की है कि सरकार उचित कदम उठाकर माफिया राज का खात्मा करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण