कार्ययोजना बनाकर वाहन फिटनेस प्रक्रिया को बनाएं प्रभावशाली : बैरवा

धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य करे

कार्ययोजना बनाकर वाहन फिटनेस प्रक्रिया को बनाएं प्रभावशाली : बैरवा

परिवहन आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा ने वाहन पंजीयन, लाइसेंसिंग प्रक्रिया, प्रदूषण नियंत्रण के साथ परिवहन विभाग की ओर से सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए किए जा रहे नवाचारों पर प्रजेंटेशन दी।

जयपुर। डिप्टी सीएम व परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि अधिकारी आमजन को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 100 दिन की कार्य योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य करे। बैरवा शासन सचिवालय में परिवहन विभाग एवं राजस्थान रोडवेज से जुड़े अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैरवा ने परिवहन एवं रोडवेज की 100 दिन की कार्य योजना के तहत वाहन फिटनेस प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने, प्रदूषण जांच केन्द्रों को और अधिक पारदर्शी बनाने, महिलाओं को व्यावसायिक वाहन चलाने के लिए प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ विभागीय संरचना, प्रमुख कार्यों, राजस्व अर्जन, नियम-अधिनियम से जुड़े विषयों की विस्तृत समीक्षा की।

परिवहन आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा ने वाहन पंजीयन, लाइसेंसिंग प्रक्रिया, प्रदूषण नियंत्रण के साथ परिवहन विभाग की ओर से सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए किए जा रहे नवाचारों पर प्रजेंटेशन दी। रोडवेज एमडी नथमल डिडेल ने निगम में बसों की बढ़ोतरी के लिए वित्तीय जरूरत, वाहनों की स्थिति, रोडवेज बसों में विभिन्न श्रेणियों को दी जा रही रियायतों, मासिक आय व्यय विवरण, संचालन लागत की जानकारी दी। अन्य अफसर भी इस अवसर पर मौजूद रहे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला