कॉन्क्लेव में शामिल हुए कई प्रमुख खिलाड़ी

अजय जडेजा ने अपनी टॉक में क्रिकेट के बदलते पहरिदृश्य के बारे में बात की

कॉन्क्लेव में शामिल हुए कई प्रमुख खिलाड़ी
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. सुरेश चंद्र पाढ़ी और को-फाउंडर राहुल सिंघी ने अतिथियों का स्वागत किया। अजय जडेजा ने अपनी टॉक में क्रिकेट के बदलते पहरिदृश्य के बारे में बात की।

जयपुर। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स्टार स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव आयोजित किया गया, जिसमें देश के कई प्रमुख खिलाड़ियों की भागीदारी देखने को मिली। इसमें शामिल हुए सीनियर व यंग प्लेयर्स ने क्रिकेट व पोलो सहित अन्य खेलों के विविध पहलुओं पर चर्चा की। राजस्थान सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ इसके मुख्य अतिथि थे, जबकि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजय जडेजा का क्रिकेट्स न्यू हराइजन्स विषय पर विशेष सैशन कॉन्क्लेव का मुख्य आकर्षण रहा।

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. सुरेश चंद्र पाढ़ी और को-फाउंडर राहुल सिंघी ने अतिथियों का स्वागत किया। अजय जडेजा ने अपनी टॉक में क्रिकेट के बदलते पहरिदृश्य के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि क्रिकेट में तेजी से बदलाव आया है। इस मौके पर क्रिकेटर गगन खोड़ा, राजस्थान टीम के पूर्व कप्तान संजय व्यास और राजस्थान रॉयल्स के वाइस प्रेसिडेंट राजीव खन्ना, गैलेंट स्पोर्ट्स के एमडी व सीईओ नासिर अली और रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट के प्रमुख कोच मार्टिन ओवेन्स, ग्रेट स्पोर्ट्स टेक के फाउंडर अनिल कुमार, यूनिवर्सिटी के को-फाउंडर राहुल सिंघी सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान