आबियाना जमा नहीं करवाने वाले होंगे सिंचाई सुविधा से वंचित, विधानसभा में कई विधायकों ने जताया था विरोध

10 से 27 मार्च 2025 तक चलाया जा रहा अभियान

आबियाना जमा नहीं करवाने वाले होंगे सिंचाई सुविधा से वंचित, विधानसभा में कई विधायकों ने जताया था विरोध

जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों व पटवारियों की ओर से बकाया की वसूली के लिए 27 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा

जयपुर। जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों व पटवारियों की ओर से बकाया की वसूली के लिए 27 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। बकाया आबियाना जमा नहीं करवाने वालों को जल संसाधन विभाग की ओर से सिंचाई सुविधा से वंचित किया जाएगा। हालांकि विधानसभा में कई विधायकों ने विरोध भी जताया था।

जल संसाधन दक्षिण खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस खण्ड के जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों/पटवारियों की ओर से सिंचाई कर की वसूली के लिए 10 से 27 मार्च 2025 तक अभियान चलाया जा रहा है। जिन काश्तकारों का आबियाना (सिंचाई शुल्क) बकाया है, वे संबंधित जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष या पटवारी को आबियाना जमा करवाकर रसीद प्राप्त कर लेवें। अन्यथा जिन काश्तकारों का दो या दो से अधिक आबियाना बकाया है और अगर वह जमा नहीं करवाया जाता है तो उनकी भूमि को राजस्थान सिंचाई अधिनियम 1955 के नियम 10 (ई) तहत अधीक्षण अभियंता जल संसाधन वृत्त श्रीगंगानगर की पूर्व अनुमति के अनुसार सिंचाई सुविधा से वंचित कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित काश्तकार स्वयं जिम्मेदार होगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2.72 लाख के पार, चांदी 1500 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा  सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2.72 लाख के पार, चांदी 1500 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा 
जयपुर सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी दर्ज की गई। आयात पाबंदियों के चलते चांदी...
मिडसिप्स-एनजेड 2026 का आयोजन : मानसिक रोगों के जटिल मामलों के उपचार, शोध और जागरूकता पर 300 चिकित्सकों ने की चर्चा
बिहार में पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग : धुआं निकलते देख ट्रेन से उतरे यात्री, प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी ट्रेन
फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, शेयर की हुई तस्वीर में सुपरस्टार फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट
मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी
केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रीमंड़ल की टीम में 20 मंत्री शामिल
आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त