मरुधरा की बेटियों ने बनाया रोबोट ले आया ट्रॉफी और मेडल

छोटे बच्चों ने पूरे राजस्थान का नाम किया रोशन

मरुधरा की बेटियों ने बनाया रोबोट ले आया ट्रॉफी और मेडल
मरुधरा के बच्चों ने अपनी सुदृढ़ मानसिकता और आत्मविश्वास से अपने रोबोट के द्वारा दिया टास्क समय से पहले पूरा किया।

जयपुर। राजधानी दिल्ली में आयोजित हुई आविष्कार आईआरसी रोबोटिक्स लीग में राजस्थान की नन्हीं बेटियां आराध्या कुमावत और दीक्षा शर्मा की टीम कीवी किड्स रोबोज ने सफलता के झंडे गाड़ दिए है। जयपुर के सांगानेर इलाके के प्रताप नगर क्षेत्र में संचालित कीवी किड्स एकेडमी की टीम ने आईआरसी रोबोटिक्स लीग के फाइनल में प्राइमरी कैटेगरी का अवार्ड अपने नाम किया है। टीम की सदस्य आराध्या और दीक्षा की उम्र करीब सात वर्ष रही। सभी बच्चों ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त उत्साह के साथ परफॉर्म किया।

कीवी किड्स रोबोज टीम ने लीग में महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की टीमों को पटखनी देकर यह खिताब हासिल किया है। मरुधरा के बच्चों ने अपनी सुदृढ़ मानसिकता और आत्मविश्वास से अपने रोबोट के द्वारा दिया टास्क समय से पहले पूरा किया। संस्था संचालक राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि छोटे बच्चों ने पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत