हवाई हमले एवं आपदा को लेकर स्वास्थ्य भवन में मॉकड्रिल, कार्मिकों ने लिया प्रशिक्षण

कृत्रिम श्वसन देकर बचाव करने जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई

हवाई हमले एवं आपदा को लेकर स्वास्थ्य भवन में मॉकड्रिल, कार्मिकों ने लिया प्रशिक्षण

एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस द्वारा आयोजित की गई मॉक ड्रिल में कर्मचारियों को बहुत महत्वपूर्ण सुरक्षा उपायों एवं आपदा की स्थिति में की जाने वाली राहत एवं बचाव तकनीकों की जानकारी दी गई

जयपुर। पाक से तनाव के चलते हवाई हमले या आपदा के मद्देनजर स्वास्थ्य भवन परिसर में निर्माणाधीन इमारत में शुक्रवार को एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में मॉक ड्रिल एवं जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीआरएफ कमांडेन्ट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया की उपस्थिति तथा मार्गदर्शन में और सहायक कमांडेन्ट चित्रगुप्त महावर के निर्देशन में लगभग 150 अधिकारी कर्मचारियों को हवाई हमले, आपदा के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस द्वारा आयोजित की गई मॉक ड्रिल में कर्मचारियों को बहुत महत्वपूर्ण सुरक्षा उपायों एवं आपदा की स्थिति में की जाने वाली राहत एवं बचाव तकनीकों की जानकारी दी गई। बेसिक लाइफ सपोर्ट तकनीकों जैसे चोट लगने पर प्राथमिक उपचार करने, हमले/आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त भवनों से सुरक्षित बाहर निकलने, उपलब्ध संसाधनों की सहायता से स्ट्रेचर तैयार करने तथा कार्डियक अरेस्ट होने पर सीपीआर द्वारा कृत्रिम श्वसन देकर बचाव करने जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश