निर्भया स्क्वॉड टीम ने दिया कैडेट्स को आत्मरक्षा प्रशिक्षण 

साहस का विकास करना है

निर्भया स्क्वॉड टीम ने दिया कैडेट्स को आत्मरक्षा प्रशिक्षण 
कैंप कमांडेंट कर्नल एसपी यादव ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल कैडेट्स को आत्मरक्षा सिखाना नहीं है, बल्कि लड़कियों में आत्मविश्वास और साहस का विकास करना है। 

जयपुर। राजस्थान पुलिस की ‘निर्भया स्क्वॉड टीम’ ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में गर्ल्स कैडेट्स को आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया। शिविर में भाग ले रहे एनसीसी कैडेट्स को राजस्थान पुलिस की निर्भया टीम की ट्रेनर मंजू कुमारी और मनोहर ने आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों से परिचित कराया। इसमें उन्नत स्तर तक की रणनीतियां शामिल थीं। कैंप कमांडेंट कर्नल एसपी यादव ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल कैडेट्स को आत्मरक्षा सिखाना नहीं है, बल्कि लड़कियों में आत्मविश्वास और साहस का विकास करना है। 

प्रशिक्षण के जरिए उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बना रहे हैं, जिसमें निर्भया स्क्वॉड का सहयोग सराहनीय है। कैडेट चारू सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक रहा है। अब हम किसी भी आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं और दूसरों की मदद करने के लिए भी तैयार हैं। निर्भया स्क्वॉड मंजू कुमारी ने बताया कि महिलाओं के लिए आत्मरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। 

Tags: training

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट : जैसलमेर फ्लाइट सेवा पर संकट, 14 जून के बाद से नहीं भरी उड़ान जयपुर एयरपोर्ट : जैसलमेर फ्लाइट सेवा पर संकट, 14 जून के बाद से नहीं भरी उड़ान
जयपुर से जैसलमेर के बीच अलायंस एयर की नियमित हवाई सेवा पिछले दो सप्ताह से बाधित। 14 जून के बाद...
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 : ग्रूमिंग सेशन से निखरा नन्हे सितारों का आत्मविश्वास
महाराष्ट्र में टीईटी परीक्षा का पेपर लीक, प्रशासन ने रद्द किया एग्जाम
अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस : भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों को वितरित किए 13 करोड़ के चेक, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार उठा रही प्रभावी कदम
फर्जी छात्रवृत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 46 शिक्षण संस्थान डिबार और ब्लैकलिस्ट
फिर चर्चा में सार्थक सिद्धांत, 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड वाला एक सार्वजनिक डेटाबेस किया लॉन्च
जयपुर एयरपोर्ट : उड़ान से पहले इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, करीब दो घंटे की देरी के बाद दिल्ली के लिए रवाना